{"_id":"65d452d57c23123cc40a516e","slug":"firing-in-front-of-bjp-mla-kundan-singh-s-house-former-mayor-upendra-prasad-singh-on-bihar-law-and-order-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: ‘नई NDA सरकार से उम्मीद थी कि लॉ एंड ऑर्डर बेहतर होगा, लेकिन...’; घर के बाहर फायरिंग पर पूर्व मेयर बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: ‘नई NDA सरकार से उम्मीद थी कि लॉ एंड ऑर्डर बेहतर होगा, लेकिन...’; घर के बाहर फायरिंग पर पूर्व मेयर बोले
Tue, 20 Feb 2024 12:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 20 Feb 2024 12:50 PM IST
सार
Begusarai Hindi News: पूर्व मेयर उपेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बेगूसराय में भू माफिया, बालू माफिया और अन्य तरह के अपराधी सक्रिय हैं, जिन पर अंकुश लगाने की जरूरत है। इसलिए एनडीए सरकार को लॉ इन ऑर्डर में सुधार के लिए गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
पूर्व मेयर उपेंद्र प्रसाद सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से सड़कों पर अंधाधुंध फायरिंग की। बताया जा रहा है कि यह फायरिंग बेगूसराय के भाजपा विधायक कुंदन सिंह के घर के सामने की गई। यह घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदहा स्थित कुंदन सिंह के आवास के सामने की है। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विधायक कुंदन सिंह के पिता सह बेगूसराय के पूर्व मेयर उपेंद्र प्रसाद सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा है कि जब बिहार में सत्ता का परिवर्तन हुआ और एनडीए की सरकार बनी तो उम्मीद की जा रही थी कि अब लॉ एंड ऑर्डर में सुधार होगा। लेकिन जिस तरह से बेगूसराय में अपराधी बेखौफ हैं और लगातार बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इससे सरकार पर गंभीर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देखा जाए तो हाल के दिनों में बेगूसराय में ट्रिपल मर्डर, हत्या और अब सड़कों पर गोलीबारी जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इसका प्रभाव आने वाले चुनाव पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
पूर्व मेयर सिंह ने कहा कि बेगूसराय में भू माफिया, बालू माफिया और अन्य तरह के अपराधी सक्रिय हैं, जिन पर अंकुश लगाने की जरूरत है। इसलिए एनडीए सरकार को लॉ इन ऑर्डर में सुधार के लिए गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
वहीं, बेगूसराय के विधायक कुंदन सिंह से जब मोबाइल से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस घटना की पुष्टि करते हुए घटना को सत्य बताया। उन्होंने कहा कि दहशत फैलाने के लिए ही अपराधियों के द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। आज उन्होंने विधानसभा में भी सवाल उठाने की बात कही।