{"_id":"6999c677f3eb1d0fa70992bf","slug":"deputy-cm-samrat-choudhary-reacts-to-youth-congress-protest-at-india-ai-impact-summit-munger-news-c-1-1-noi1377-3977129-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सम्राट चौधरी का यूथ कांग्रेस प्रदर्शन पर तीखा हमला, उठाई राजद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सम्राट चौधरी का यूथ कांग्रेस प्रदर्शन पर तीखा हमला, उठाई राजद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग
Sat, 21 Feb 2026 08:34 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 08:34 PM IST
सार
बिहार के गृह मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर दौरे के दौरान इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी भारत विरोधी हैं और भारत में राजतंत्र स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के गृह मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दो दिवसीय दौरे पर शनिवार की देर शाम मुंगेर के परिसदन भवन पहुंचे। यहां उन्होंने दिल्ली के भारत मंडप में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन पर टिप्पणी की।
यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, उपमुख्यमंत्री का तीखा हमला
सम्राट चौधरी ने कहा कि समिट के दौरान शर्ट उतारकर प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भारत विरोधी हैं और उनकी कोशिश भारत में राजतंत्र स्थापित करने की है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सत्ता के पीछे अपने परिवार के लिए काम कर रहे हैं और लोकतंत्र की जगह एक परिवार आधारित राजतंत्र चाहते हैं।
भाजपा और कांग्रेस में अंतर
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है और इसके अध्यक्ष को लेकर कोई भ्रम नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार के ही नितिन नवीन जब राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, तो किसी को पहले से पता नहीं था। इसके विपरीत, कांग्रेस पार्टी के लोग भारत विरोधी हैं और भारत के समिट को परेशान करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: वैशाली में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और चाकू; 11 लोग हुए घायल
राजद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग
सम्राट चौधरी ने स्पष्ट कहा कि यूथ कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों पर राजद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करके जेल भेजा जाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि एआई समिट भारत का समिट है और इसे किसी भी हालत में बाधित नहीं किया जाना चाहिए। उपमुख्यमंत्री की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब भारत एआई समिट 2026 में तकनीकी, युवा और वैश्विक सहभागिता को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हो रही है।