Bihar Politics: युवा शंखनाद कार्यक्रम में RJD पर गरजे भाजपा नेता, कहा- बिहार में अब अपहरण उद्योग खत्म...
Bihar Assembly Elections 2025: बेगूसराय में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा के युवा शंखनाद कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद और लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिहार विकास की राह पर है, जबकि लालू राज लौटने पर राज्य फिर से पिछड़ जाएगा।
विस्तार
बेगूसराय में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को भाजयुमो द्वारा प्रेक्षागृह कंकौल में आयोजित युवा शंखनाद कार्यक्रम में कहा कि बिहार अब अपहरण उद्योग के लिए नहीं, बल्कि उद्योग-धंधों के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय में कपड़ा उद्योग लग गया है और राज्य विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा है। कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि लालू राज का बिहार गरीब और लूट से त्रस्त था, जबकि आज का बिहार समृद्ध और आगे बढ़ता हुआ बिहार है। उन्होंने बताया कि पहले पटना से बेगूसराय पहुंचने में पांच घंटे लगते थे, लेकिन अब डबल इंजन की सरकार में सिक्स लेन पुल के जरिए सफर आसान और तेज हो गया है।
लालू राज आया तो छिन जाएगी साइकिल : सम्राट चौधरी
सभा में युवतियों को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि यदि लोग सचेत नहीं रहे तो लालू राज लौट सकता है और तब “साइकिल भी छिन जाएगी और ड्रेस भी मिलना बंद हो जाएगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि राजद कार्यकर्ता पिछले नौ माह से घर-घर जाकर फॉर्म भरवा रहे हैं। चौधरी ने महिलाओं से अपील की कि वे राजद दफ्तर जाकर 9 माह का पैसा मांगें और यदि कोई जबरन फॉर्म भरवाने कहे तो थाने में इसकी सूचना दें और एफआईआर दर्ज कराएं।
बेगूसराय से हवाई सेवा का भरोसा
डिप्टी सीएम ने कहा कि बाबू और कर्पूरी ठाकुर के बाद नीतीश कुमार सबसे अच्छे मुख्यमंत्री हैं। उनके नेतृत्व में बिहार लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने बताया कि बेगूसराय से जल्द ही व्यावसायिक हवाई सेवा शुरू की जाएगी। इसके अलावा हल्दिया-रक्सौल हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण सहित कई योजनाओं पर काम चल रहा है।
ये भी पढ़ें- Bihar Flood: यहां चार पंचायतों के लोगों का विरोध प्रदर्शन, रिंग बांध बनाने की मांग; वोट बहिष्कार का किया एलान
लालू प्रसाद को बताया रजिस्टर्ड अपराधी
चौधरी ने कहा कि जिस व्यक्ति को निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक सजा सुनाई गई हो, उसे “रजिस्टर्ड अपराधी” कहा जाना गलत नहीं है। उन्होंने कांग्रेस और जन सुराज पर भी तंज कसा और साथ ही जीएसटी रेट घटाने, खेती-किसानी, रोजगार और विकास से जुड़े कामों का ब्यौरा भी गिनाया।
ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025 : जदयू ने विपक्ष पर किया हमला, कहा- एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता से घबराया विपक्ष