Bihar News: चुनाव की तैयारी के बीच खगड़िया में अवैध हथियार का प्रदर्शन शुरू, दहशत देने के फिराक में अपराधी
Bihar News: एक तरफ लोकसभा चुनाव की तारीख का जल्द ऐलान होने वाला है। वहीं दूसरी तरफ भय मुक्त चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी खगड़िया जिला प्रशासन और पुलिस पर है। बावजूद इसके कुछ ऐसे अपराधी और असामाजिक तत्व जिले में मौजूद हैं जो चुनाव से ठीक पहले अवैध हथियारों का प्रदर्शन कर लोगों में भय का माहौल बनाने का काम कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खगड़िया जिले के सोशल मीडिया में एक फोटो वायरल हुआ है, जिसमें असामाजिक तत्व अपने हाथों में कार्बाइन और पिस्टल के साथ नजर आ रहा है। इस शख्स की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर निवासी मुन्ना कुमार झा के पुत्र प्रीतम झा उर्फ प्रेम कुमार झा के रूप में हुई है। वहीं दूसरी तरफ मानसी नगर पंचायत के चक हुसैनी से भी तीन-चार की संख्या में अपराधियों का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें कुछ युवक हाथ में देशी कट्टा और गोलियों के साथ नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी युवक मानसी नगर पंचायत के चक हुसैनी के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान पुलिस कर रही है।
सदर प्रखंड प्रमुख के पति के मित्र के हाथ में है कार्बाइन
बता दें कि मथुरापुर से हथियारों के साथ जिस युवक प्रेम कुमार झा उर्फ प्रीतम झा का फोटो वायरल हुआ है हुआ है, वह खगड़िया सदर प्रखंड प्रमुख काजल कुमारी के पति और जिला परिषद उपाध्यक्ष श्वेत शिखा का देवर टुकटुक कुमार का मित्र है। ऐसे में सवाल उठता है कि इस युवक के पास कार्बाइन जैसा खतरनाक हथियार कहां से आया और यह हथियार किसका है।
छापेमारी कर जब्त होगा हथियार
मामले में सदर एसडीपीओ मुकुल रंजन ने बताया कि वायरल फोटो के मामले में प्रेम कुमार झा के घर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं मानसी से वायरल वीडियो में भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। जल्द ही दोनों मामलों में युवकों को गिरफ्तार किया जाएगा और हथियार को जब्त करते हुए पूछताछ की जाएगी।