{"_id":"670b87f724914d0e860fd3ee","slug":"crime-innocent-girl-who-went-to-see-a-fair-in-begusarai-was-brutalized-found-soaked-in-blood-after-rape-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: बेगूसराय में मेला देखने गई मासूम बच्ची से दरिंदगी; दुष्कर्म के बाद खून से लथपथ मिली, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: बेगूसराय में मेला देखने गई मासूम बच्ची से दरिंदगी; दुष्कर्म के बाद खून से लथपथ मिली, अस्पताल में भर्ती
Sun, 13 Oct 2024 02:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 13 Oct 2024 02:12 PM IST
सार
Begusarai News: सदर डीएसपी टू भास्कर रंजन ने बताया कि मेला देखने आई मासूम बच्ची से दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
गंभीर हालत में बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय मेला देखने के लिए गई एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मासूम बच्ची को लहूलुहान अवस्था में पुलिस ने इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां इलाज चल रहा है। यह पूरा मामला चकिया थानाक्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बच्ची बीती रात अपनी सहेली के साथ मेला देखने के लिए आई थी। इस दौरान दरिंदे ने मासूम बच्ची को पकड़ लिया और खेत में ले जाकर उससे दरिंदगी की। हालांकि इस घटना के बाद मासूम बच्ची तड़पती रही, लेकिन दरिंदे ने रहम नहीं दिखाया। उसके बाद किसी तरह बच्ची घायल अवस्था में उस जगह से भाग कर सड़क पर आई। चिल्लाने के बाद पुलिस की नजर बच्ची पर पड़ी। पुलिस ने आनन-फानन में इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बच्ची इलाजरत है।
विज्ञापन
वहीं, इस घटना को लेकर सदर डीएसपी टू भास्कर रंजन ने बताया कि मेला देखने आई मासूम बच्ची को एक शख्स चॉकलेट के बहाने बुलाकर बहियार में ले गया। उसके बाद बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन