फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Crime In Bihar Firing on youth during gambling in Munger treatment continues in injured condition

Crime In Bihar: जुआ खेलने के दौरान युवक पर फायरिंग, घायल अवस्था में इलाज जारी

Fri, 01 Nov 2024 03:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 01 Nov 2024 03:55 PM IST
सार

बिहार के मुंगेर जिले में जुआ खेलने के दौरान 21 साल के युवक को गोली मारी गई है। घायल अवस्था में युवक का निर्जी नर्सिंग अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन
Crime In Bihar Firing on youth during gambling in Munger treatment continues in injured condition
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर में गुरुवार देर रात जुआ खेलने के दौरान युवकों के बीच विवाद हो गया। जहां एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया है। घायल युवक का इलाज निजी नर्सिंग अस्पताल में चल रहा है। घायल युवक रोहित की मां अनीता देवी ने बताया कि बेटा ने गुरुवार दोपहर घोसी टोला में जुआ खेलने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें मेरे बेटे का पैसा कुछ लोग छीनने लगे, जिसके बाद वो घर आ गया।

विज्ञापन


वहीं, शाम में फिर जुआ का खेल देखने के लिए निकला था। लेकिन रात में घर नहीं पंहुचा था। बीती देर रात जुआ खेलने के दौरान रोहित को उसके दोस्तों ने पीठ पर गोली मार दी। घटना के बाद कुछ लोगों ने घायल मेरे बेटे को सदर अस्तपताल में भर्ती कराया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन उसे निजी अस्तपताल में भर्ती करा दिया। सुबह जब मुझे जानकारी हुई तो हम बेटे को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा, बेटे ने बताया कि जुआ खेलने के दौरान उसके दोस्त बैगन, बिक्की और गौरव ने गोली मार दी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद कासिम बाजार थाना पुलिस ने अस्तपताल पहुंचकर घायल युवक से पूछताछ की। थानाध्यक्ष रूबी कांत कच्छप ने बताया कि घायल युवक का पुलिस द्वारा बयान लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed