फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Lok Sabha Election 2024 Clash at Polling Stations Beldour Khagaria Lok Sabha Chunav Phase 3 Date 10 May

Lok Sabha Election : खगड़िया में दो बूथों पर 10 मई को पुनः मतदान, बूथ पर हिंसा केस में 600 पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 08 May 2024 07:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 08 May 2024 07:33 PM IST
सार

Lok Sabha Chunav 2024: गोगरी प्रखंड स्थित पौरा थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में कई धाराओं में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें 600 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस की जांच जारी है। वहीं, प्रभावित बूथों पर दस मई को दोबारा मतदान करवाया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar Lok Sabha Election 2024 Clash at Polling Stations Beldour Khagaria Lok Sabha Chunav Phase 3 Date 10 May
पुलिस ने छह सौ लोगों पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के खगड़िया में लोकसभा चुनाव के दौरान उपद्रव और झड़प करने वाले 600 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें खगड़िया पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए कई संगीन धाराएं लगाई हैं। गौरतलब है कि सात मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के दौरान सहरौन के मतदान केंद्र पर दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी। वहीं, कुछ उपद्रवियों ने ईवीएम को भी नुकसान पहुंचाया था।

विज्ञापन

 
आरोपियों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी
गोगरी प्रखंड स्थित पौरा थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में कई धाराओं में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें 600 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस की जांच जारी है। आरोपियों की जल्द पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बेलदौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सहरौन गांव स्थित बूथ संख्या-182-183 पर 10 तारीख को दोबारा मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

 
वोट बहिष्कार को लेकर हुई थी झड़प
बीते मंगलवार को सहरौन गांव स्थित बूथ संख्या 182 और 183 पर सैकड़ों लोगों ने काफी हंगामा किया था। वहीं, इस दौरान झड़प भी हुई थी। साथ ही उपद्रवियों ने ईवीएम को भी नुकसान पहुंचाया था, जिसके बाद खगड़िया पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आरोपियों पर सरकारी संपत्ति के नुकसान सहित झड़प करने, लोगों को भड़काने और आचार संहिता अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई है। दर्ज एफआईआर में कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें 147, 148, 149, 307, 353, 332, 333, 323, 337, 338, 427, 120B, 135 और 135A आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed