फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   begusarai police raid illegal weapons recovered father son arrested 32 cartridges

बिहार: बेगूसराय में पिता-पुत्र के घर से चार हथियार और 32 कारतूस बरामद, पुलिस की छापेमारी में दोनों गिरफ्तार

Sat, 10 Oct 2026 10:57 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2026 10:57 AM IST
सार

बिहार के बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित चित्रगुप्त नगर पोखरिया में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूलन सिंह और शिवम कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन
begusarai police raid illegal weapons recovered father son arrested 32 cartridges
बेगूसराय प्रेस कॉन्फ्रेंस करते पुलिस पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर पोखरिया में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूलन सिंह और शिवम कुमार के रूप में हुई है। दोनों के पिता-पुत्र होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने उनके घर से एक मस्कट, दो देसी कट्टे, एक देसी पिस्तौल, तीन मैगजीन और 32 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी हथियारों और कारतूसों को जब्त कर लिया है। अब जांच की जा रही है कि हथियार कहां से लाए गए थे, उनका इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था और इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

सदर डीएसपी प्रशांत कुमार के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चित्रगुप्त नगर पोखरिया में कुछ लोगों ने अवैध हथियार छिपाकर रखे हैं। सूचना मिलने के बाद वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद नगर थाना पुलिस की टीम ने चिह्नित ठिकाने पर छापेमारी की।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान वहां मौजूद दो लोगों ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद घर की तलाशी ली गई, जिसमें चार हथियार, तीन मैगजीन और 32 कारतूस बरामद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर से एक मस्कट, दो कट्टे और एक देसी पिस्तौल बरामद

पुलिस ने आरोपियों के घर से एक मस्कट, दो देसी कट्टे, एक देसी पिस्तौल, तीन मैगजीन और 32 कारतूस बरामद किए हैं। बरामद हथियारों और कारतूसों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार भूलन सिंह और शिवम कुमार के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हथियार कहां से आए, किस मकसद से होने थे इस्तेमाल?

पुलिस अब बरामद हथियारों के स्रोत और उनके संभावित इस्तेमाल की जांच में जुटी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हथियार कहां से लाए गए थे और उनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हथियारों की आपूर्ति में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। जांच के केंद्र में हथियारों का स्रोत, उनकी आपूर्ति और संभावित इस्तेमाल है। पुलिस के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही बरामदगी से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed