{"_id":"68971c0b607a20d1140df0f3","slug":"bjp-mla-was-trapped-in-strong-current-of-river-ganga-his-life-was-saved-munger-news-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : यूपी-बिहार में उफान पर गंगा, बाल-बाल बचे BJP विधायक; बाढ़ पीड़ितों से जा रहे थे मिलने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : यूपी-बिहार में उफान पर गंगा, बाल-बाल बचे BJP विधायक; बाढ़ पीड़ितों से जा रहे थे मिलने
Sat, 09 Aug 2025 03:30 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी
Updated Sat, 09 Aug 2025 03:30 PM IST
सार
मुंगेर में गंगा के रौद्र रूप का शिकार होने से मुंगेर के बीजेपी विधायक प्रणव कुमार यादव बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
गंगा नदी के उफान में फंसे बीजेपी विधायक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Flood: बिहार, यूपी समेत देश के अन्य राज्यों में इन दिनों बाढ़ जैसे हालात हैं। वहीं, बिहार के मुंगेर जिले में गंगा नदी उफान पर है। बड़ी बात यह है कि मुंगेर में गंगा के रौद्र रूप का शिकार होने से मुंगेर के बीजेपी विधायक प्रणव कुमार यादव बाल-बाल बच गए। दअरसल, मुंगेर में बढ़ते बाढ़ के मद्देनजर विधायक दो मोटर वोट में अपने सहयोगियों के साथ सदर प्रखंड के दौरे पर जा रहे थे। शनिवार को कुतलुपुर और जाफर नगर पंचायत के दियारा इलाके में लोगों का हाल जानने पहुंचे थे। स्थिति का जायजा लेकर लौट रहे थे, तभी एक मोटर वोट का इंजन फेल हो गया, जिसके बाद दूसरे वोट को मंगवाया गया। फिर उसी से क्षेत्र का भ्रमण किए, जिसके बाद विधायक देर शाम सीता चरण गांव के बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पूर्णिया के रेड लाइट एरिया में छापेमारी: देह व्यापार से जुड़ी पांच महिलाएं और 9 ग्राहक हिरासत में, जानें
ये भी पढ़ें- सीवान में सनसनीखेज चोरी: गेट काटकर लाखों के गहने पार, विरोध करने पर स्टाफ पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
मोटर वोट तेज धार में बहकर दिशा भटकने लगी
दियारा इलाके से गंगा पार कर शहर की ओर आ रहे थे। वहीं, गंगा की तेज धार में मोटर वोट बार-बार गंगा की धार में बहकर दिशा भटकने लगी। किसी तरह एसडीआरएफ की टीम ने वोट का रुख बबुआ घाट की तरफ मोड़ा। लेकिन बबुआ घाट पहुंचने के पहले ही मोटर वोट का ईंधन समाप्त हो गया। इसके बाद वोट पुनः गंगा की तेज धार में बहने लगी।
विज्ञापन
विधायक ने राहत की सांस ली
वहीं, करीब एक किलोमीटर गंगा की धार में बहने के बाद नाविक ने किसी तरह वोट को नियंत्रित किया। बबुआ घाट के बदले विधायक को कष्टहरणी घाट पर सुरक्षित उतारा। वहीं, गंगा से बाहर होने के बाद विधायक ने राहत की सांस ली। इस दौरान विधायक के शरीर पर दर्जनों कीड़े मकोड़े चढ़ आए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पूर्णिया के रेड लाइट एरिया में छापेमारी: देह व्यापार से जुड़ी पांच महिलाएं और 9 ग्राहक हिरासत में, जानें
विधायक ने की ये अपील
स्थानीय लोगों ने बताया कि मुंगेर के दर्जनों पंचायत में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है, जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा जिला प्रशासन भी लगातार क्षेत्र का दौरा कर लोगों को समुचित लाभ देने का काम कर रही है। विधायक ने कहा कि आज जो घटना मेरे साथ हुई है, उससे मैं मुंगेर के तमाम नागरिकों से अपील करना चाहता हूं कि वर्तमान में गंगा के उफान को देखते हुए बाढ़ क्षेत्र में जाने से बचें।ये भी पढ़ें- सीवान में सनसनीखेज चोरी: गेट काटकर लाखों के गहने पार, विरोध करने पर स्टाफ पर जानलेवा हमला