फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Yoga teacher molested student in Govt Residential Girls School in Sheikhpura, sent to jail under POCSO

Bihar: सरकारी आवासीय बालिका विद्यालय में योग शिक्षक ने छात्रा से की छेड़खानी, पॉक्सो के तहत भेजा गया जेल

Sat, 27 Apr 2024 02:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 27 Apr 2024 02:34 PM IST
सार

Sheikhpura News: नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी  शिक्षक को जेल भेज दिया है। छात्रा का बयान कोर्ट में दर्ज करा दिया गया है।

विज्ञापन
Bihar: Yoga teacher molested student in Govt Residential Girls School in Sheikhpura, sent to jail under POCSO
आरोपी योग शिक्षक गौरांग महाप्रभु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के शेखपुरा जिले के शेखपुरा नगर क्षेत्र में संचालित एक सरकारी आवासीय बालिका विद्यालय के योग शिक्षक द्वारा स्कूल की एक 13 वर्षीय नौवीं की कक्षा से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। छेड़खानी के इस मामले की जांच अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी सुभाष चंद्र द्वारा की गई। उसके बाद अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी द्वारा स्थानीय नगर थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

विज्ञापन


अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि बालिका विद्यालय में केवल छात्राएं पढ़ती हैं। योग शिक्षक राज्य के कटिहार जिला के फलका थाना क्षेत्र के फालका गांव निवासी गौरांग महाप्रभु बताया गया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद योग शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर शेखपुरा जेल भेज दिया है। आरोपी शिक्षक पिछले दिसंबर माह में इस विद्यालय में स्थानांतरित होकर आया था। जबकि इससे पहले वह जमुई जिले के आवासीय बालिका विद्यालय में पदस्थापित था।
विज्ञापन


नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी  शिक्षक को जेल भेज दिया है। छात्रा का बयान कोर्ट में दर्ज करा दिया गया है। गौरतलब है कि यह बालिका के लिए आवासीय विद्यालय है, जिसमें केवल छात्राएं रहती हैं। उधर, जिले के कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस विद्यालय के संचालन के लिए सभी महिला कर्मियों को रखे जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed