{"_id":"671a4bf87d94736c320470e0","slug":"bihar-weather-rain-before-cyclone-dana-in-jamui-became-disaster-paddy-crop-in-50-acres-fell-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Weather: चक्रवाती तूफान दाना से पहले बारिश बनी आफत, 50 एकड़ में लगा धान बरसात और हवा के चलते गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Weather: चक्रवाती तूफान दाना से पहले बारिश बनी आफत, 50 एकड़ में लगा धान बरसात और हवा के चलते गिरा
Thu, 24 Oct 2024 07:00 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 24 Oct 2024 07:00 PM IST
सार
बिहार के जमुई जिले में चक्रवाती तूफान दाना के दस्तक देने से पहले किसानों के लिए बारिश आफत बनकर आई। 50 एकड़ में लगी धान की फसल बारिश और हवा के चलते गिर गई।
विज्ञापन
धान की फसल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग चक्रवाती तूफान दाना को लेकर जब से अलर्ट जारी किया है, तब से किसानों वर्ग काफी चिंतित नजर आने लगे हैं। हुआ भी वही जिसका डर किसानों को था। दरअसल, जमुई जिले में चक्रवाती तूफान दाना का दस्तक देने से पहले बुधवार देर रात जमकर हुई बारिश ने किसानों के फसलों पर आफत बनाकर बरसी। तेज बारिश होने और हवा से जिले भर में कई एकड़ धान की फसल पानी में गिर गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
इस दौरान सबसे अधिक नुकसान सदर प्रखंड के कुन्द्री सनकुरहा पंचायत के खड़सारी गांव में हुआ। जहां लगभग 50 एकड़ से ज्यादा खेत में लगे धान की फसल पानी में गिर गया, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान होने की चिंता सता रही है। खड़सारी गांव के किसान मुकुल कुमार, राजेश कुमार, राकेश कुमार, विरंची महतो, अमीर सिंह, प्रभाकर कुमार, श्रवण महतो पंकज महतो, शमशेर सिंह समेत दर्जन भर से अधिक किसानों ने बताया कि बुधवार की देर रात हुई मूसलाधार बारिश से खड़सारी गांव स्थित बहियार के 50 एकड़ में लगे धान का फसल पूरी तरह पानी में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई है। जबकि बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवर्ती तूफान दाना का आना अभी बाकी है।
विज्ञापन
किसानों ने बताया कि एक तो सदर प्रखंड के खड़गोर मंझवे पथ से सीताराम पुर जाने वाले ग्रामीण पथ पाइन को भरका बनाया गया और पानी का निकास खेत में ही छोड़ दिया गया है, जिसमें नहर का सारा पानी खेत होकर ही जाता है। किसानों ने बताया कि अब वहीं धान खेत में पक कर रेडी होने वाली है। छठ पूजा के बाद धान कटाई का समय है। लेकिन इस समय नहर का पानी और तूफान का कहर दोनों एक साथ किसानों पर आफत बनकर बरस रही है।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि अगर नहर का पानी और तूफान ज्यादा कहर बरसायेगा तो किसानों की कमर टूट जाएगी। पूरे बहियार में लगे धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा। कई किसानों का कहना है, बड़ी मुश्किल से इस बार धान की खेती में अच्छी पैदावार होने की उमीद जगी है, जिससे इस बार किसानों को अच्छा मुनाफा मिलने का उमीद था। लेकिन अब दाना तूफान की दस्तक देने से पहले तेज बारिश तथा हवा चलने से तैयार फसल खेत में ही सिमट कर रह जाएगी। किसानों ने बताया कि यहां के दर्जनों किसानों के लिए एकमात्र आमदनी का रास्ता धान की खेती ही है। जहां से पूरे साल का परिवार का भरण पोषण होता है। इसलिए जिला प्रशासन से मांग है कि यहां के किसानों उचित मुआवजा दिया जाए।