फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Ruckus among flood victims over not receiving relief money, administration accused of discrimination

Bihar News: बाढ़ पीड़ितों का राहत राशि नहीं मिलने पर हंगामा, प्रशासन पर भेदभाव का लगाया आरोप; जानें

Tue, 26 Aug 2025 04:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 26 Aug 2025 04:08 PM IST
सार

Bihar: हंगामा बढ़ता देख अंचलाधिकारी उमेश शर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन पात्र लाभुकों को अब तक राहत राशि नहीं मिली है, उनके खाते में जल्द ही राशि भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
Bihar: Ruckus among flood victims over not receiving relief money, administration accused of discrimination
बाढ़ पीड़ितों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर जिले में बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि नहीं मिलने को लेकर मंगलवार की दोपहर असरगंज प्रखंड कार्यालय में सैकड़ों लोगों ने जमकर हंगामा किया। चोरगांव और अमेया पंचायत के विभिन्न वार्डों से आए ग्रामीणों ने प्रखंड पदाधिकारी और अंचलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया और जल्द से जल्द राहत राशि देने की मांग की।

विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि बाढ़ खत्म होने के बाद भी अब तक कई पीड़ित परिवारों को राहत राशि नहीं मिल पाई है। जबकि कुछ लोगों के खाते में राशि पहुंच चुकी है। इस भेदभाव को लेकर लोगों में आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पंचायत के वार्ड सदस्य 1500 रुपये की रिश्वत लेकर ही राहत राशि दिलवा रहे हैं। जिन लोगों ने पैसे नहीं दिए, उनके खाते में अब तक पैसा नहीं आया है।

विज्ञापन


पढे़ं; ताजबाज पोखर में 20 क्विंटल से अधिक मछलियों की मौत, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा बढ़ता देख अंचलाधिकारी उमेश शर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन पात्र लाभुकों को अब तक राहत राशि नहीं मिली है, उनके खाते में जल्द ही राशि भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed