{"_id":"663493751829a86c700dd238","slug":"bihar-police-investigation-after-retired-teacher-murder-in-munger-bihar-news-in-hindi-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: घर में रिटायर्ड शिक्षिका की हत्या, पति की भी गोली लगने से हुई थी मौत; अकेले रह रही थीं दो बेटों की मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: घर में रिटायर्ड शिक्षिका की हत्या, पति की भी गोली लगने से हुई थी मौत; अकेले रह रही थीं दो बेटों की मां
Fri, 03 May 2024 01:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 03 May 2024 01:04 PM IST
सार
Munger News: तारापुर डीएसपी सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि रिटायर्ड शिक्षिका की हत्या हाथ-पैर बांधकर की गई है और घर में भी सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ है। घटना किस कारण और कैसे हुई है, पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मृतक शिक्षिका मंजू कुमारी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बिहार के मुंगेर में पूर्व शिक्षिका की हत्या कर घर में लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है। शिक्षिका मंजू कुमारी असरगंज थाना क्षेत्र के रहमतपुर बासा स्थित अपने घर में अकेले रह रही थीं। दो बेटों में से एक भागलपुर और दूसरा देवघर में रहता है। शुक्रवार को विक्रमपुर गांव के एक परिचित उनकी बेटी के कहने पर शिक्षिका के घर पहुंचे तो वहां लाश पड़ी मिली। मृतका के हाथ पैर बंधे थे और पलंग से नीचे लाश पड़ी हुई थी। घर में अलमारी सहित अन्य सामान बिखरा पड़ा हुआ था। गौरतलब है कि इससे पहले मृतका के पति मुरलीधर उपाध्याय की भी मौत 1980 में गोली लगने से हो गई थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतका मध्य विद्यालय गोपी स्कूल में प्रधानाध्यापिका के पद से सेवानिवृत्त हुईं थी। वह अकेले घर में रहकर अपनी संपत्ति की देखभाल करती थीं। घटना की सूचना पर पुलिस निरीक्षक तारापुर चंदन कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी रागिनी कुमारी, थानाध्यक्ष शिव अमित प्रकाश कौशिक पहुंचे। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद तारापुर डीएसपी सिंधु शेखर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले के जांच में जुट गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रिटायर्ड शिक्षिका की हत्या हाथ-पैर बांधकर की गई है और घर में भी सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ है। महिला अकेले घर में रहती थीं। महिला 2015 में रिटायर हुईं थी, तभी से वह अपने घर में रह रही थी। महिला के दो बेटे हैं। एक बेटा देवघर और दूसरा बेटा भागलपुर में रहता है। घटना किस कारण और कैसे हुई है, इसको लेकर पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया।
विज्ञापन