{"_id":"66ebf1aa717a6b69fc056d73","slug":"bihar-people-of-begusarai-were-forced-to-migrate-due-to-floods-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Flood: पलायन करने पर मजबूर हुए बेगूसराय के लोग, बाढ़ का पानी घरों में घुसा; खतरे को देखते हुए उठाया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Flood: पलायन करने पर मजबूर हुए बेगूसराय के लोग, बाढ़ का पानी घरों में घुसा; खतरे को देखते हुए उठाया कदम
Thu, 19 Sep 2024 03:10 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 19 Sep 2024 03:10 PM IST
सार
Bihar Flood: बेगूसराय में एक बार फिर बाढ़ का खतरा लोगों के बीच देखने को मिल रहा है। घरों में पानी प्रवेश कर जाने से लोग घर छोड़कर पलायन करने पर मजबूर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यहां 48 घंटे से लगातार गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
बाढ़ से ग्रसित लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में बाढ़ का खतरा नई आफत लेके आया है। यहां गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने के कारण बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दियारा के पांच पंचायत दादूपुर, बिशनपुर, चमथा एक, चमथा दो एवं चमथा तीन पूरी तरह गंगा के पानी से प्रभावित हो चुका है। गंगा के पानी रहने के कारण लोगों का जीवन जीना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
वहीं दियारा के पांच पंचायत को जोड़ने वाली सड़क पर 3 से 5 फीट तक पानी रहने के कारण आमलोगों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बढ़ते जलस्तर के कारण मवेशी के चारे के लिए किसानों पर संकट मंडराने लगा है। जिसके कारण किसान मवेशी के साथ पलायन करना शुरू कर दिए हैं। साथ ही विद्यालय परिसर में 3 से 5 फीट पानी रहने के कारण छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिका विद्यालय नही पहुंच पा रही हैं।
विज्ञापन
ऐसा इसलिए क्योंकि दियारा के पांचों पंचायत का विद्यालय पूरी तरह जलस्तर की चपेट में है। वहीं स्वास्थ्य केंद्रों पर भी समस्या सामने देखने को मिल रही है। क्योंकि प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र चमथा समेत विभिन्न केंद्रों के चारों ओर 3 से 5 फीट पानी है। जिस वजह से मरीज उपचार कराने एवं स्वास्थ्य कर्मी सेवा देने स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचने में असहज महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन