फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar People lives became miserable due to terror of jackals in Begusarai more than five people injured bites

Bihar News: गीदड़ के आतंक से लोगों का जीना हुआ मुहाल, पांच से ज्यादा व्यक्तियों को काटकर घायल किया

Thu, 14 Nov 2024 12:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 14 Nov 2024 12:07 PM IST
सार

बिहार के बेगूसराय जिले में एक बार फिर गीदड़ के आतंक से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। गीदड़ ने एक साथ पांच से अधिक लोगों को काट लिया, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Bihar People lives became miserable due to terror of jackals in Begusarai more than five people injured bites
घायल व्यक्ति और अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में एक बार फिर गीदड़ के आतंक से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। जहां गीदड़ ने एक साथ आधा दर्जन लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पूरा मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव का है। जहां एक गीदड़ ने आधे दर्जन लोगों को काट-काट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया है।

विज्ञापन


वहीं, पालतू पशुओं पर भी गीदड़ ने जानलेवा हमला किया है। फिलहाल, सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घायलों की पहचान ताजपुर निवासी विपुल झा उनकी पत्नी सुनैना देवी पड़ोसी पुरुषोत्तम चौधरी सहित अन्य के रूप में की गई है। पीड़ित विपुल झा ने बताया कि सुबह उनकी पत्नी मवेशी को चारा देने के लिए दरवाजा खोलकर घर से बाहर निकली। उसी वक्त पहले से ही घात लगाए गीदड़ ने सुनैना देवी पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह नोचने खसोटने लगा।
विज्ञापन


सुनैना देवी की आवाज सुनकर जब विपुल झा उन्हें बचाने के लिए बाहर निकले, तब गीदड़ ने उन पर भी बुरी तरह हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में जब अन्य लोग जमा होने लगे, तब गीदड़ वहां से भाग गया तथा पास के ही एक घर में पुरुषोत्तम चौधरी उनकी पत्नी एवं अन्य लोगों पर हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि कि गीदड़ को पकड़ कर वन विभाग उसे मार दे, जिससे कि आम लोग सुरक्षित रह सकें। वहीं, आम लोगों का कहना है कि आए दिन गीदड़ एवं बंदरों की वजह से स्थानीय लोग परेशान रहते हैं तथा जानवरों के द्वारा फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचाया जाता है। वन विभाग को सूचना देने के बाद भी अब तक वन विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे कि लोगों में आक्रोश भी बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed