{"_id":"66505aafbad7b5c32803306f","slug":"bihar-one-woman-died-and-4-people-were-seriously-injured-in-horrific-collision-between-2-bikes-in-begusarai-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident Today: बेगूसराय में दो बाइकों की भीषण टक्कर में एक महिला की मौत, चार लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident Today: बेगूसराय में दो बाइकों की भीषण टक्कर में एक महिला की मौत, चार लोग गंभीर घायल
Fri, 24 May 2024 02:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 24 May 2024 02:45 PM IST
सार
Begusarai News: मृतका के परिजनों ने बताया कि ललित कुमार यादव अपने मामा के साथ बाइक से पत्नी को इलाज के लिए लेकर बेगूसराय आ रहे थे। इसी दौरान मंझौल बखरी पथ के महेशबाड़ा तीखे मोड़ के पास दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत घायल लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज मंझौल पीएचसी में चल रहा है। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के मंझौल बखरी पथ के महेशबाड़ा तीखे मोड़ के पास की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृत महिला की पहचान दरभंगा जिला निवासी ललित कुमार यादव की पत्नी काजल देवी के तौर पर की गई है। वहीं, इस हादसे में ललित कुमार यादव और उसके मामा धीरज यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। वहीं, महिला की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि ललित कुमार यादव अपने मामा के साथ बाइक से पत्नी को इलाज के लिए लेकर बेगूसराय आ रहे थे। इसी दौरान मंझौल बखरी पथ के महेशबाड़ा तीखे मोड़ के पास दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर में एक महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके बाद घायल अवस्था में सभी को उस जगह से उठाकर इलाज के लिए मंझौल पीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नावकोठी थाना पुलिस को दी। नावकोठी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।