Bihar News: नियम तोड़कर दो लड़कियां पार कर रहीं थी रेलवे ट्रैक, आ गई अचानक मालगाड़ी; फिर मच गई चीख-पुकार
Indian Railways: लापरवाही कभी-कभी आपके जान पर भारी पड़ सकती है। इसलिए नियमों को मत तोड़ें। बेगूसराय रेलवे स्टेशन में लापरवाही से जुड़ा हुआ एक मामला आया है। नियमों को दरकिनार करके दो लड़कियां रेलवे ट्रैक को पार कर रहीं थी, तभी सामने से अचानक मालगाड़ी आ गई। इसके बाद जो मंजर देखने को मिला प्लेटफॉर्म में, एक दम से चीख-पुकार मच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टेशन पर मौजूद लोग घबरा गए
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शाम करीब चार बजे दोनों लड़कियां प्लेटफॉर्म नंबर 1 से 2 जाने के लिए फुटओवर ब्रिज की बजाय ट्रैक से जाने लगीं। उसी वक्त मालगाड़ी चल पड़ी। अफरातफरी में लड़कियां पटरी पर ही लेट गईं। स्टेशन पर मौजूद लोग घबरा गए और शोर मचाने लगे। कुछ लोगों ने चिल्लाकर लड़कियों को कहा कि हिलना मत, नीचे ही पड़े रहो। तभी जाकर उनकी जान बच पाई।
ये भी पढ़ें- Bihar Cabinet: चुनाव से पहले नीतीश की बड़ी सौगात; औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज समेत 26 एजेंडों पर लगाई मुहर
वीडियो हो रहा वायरल
ट्रेन गुजरने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस घटना का वीडियो स्टेशन पर मौजूद किसी यात्री ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, रेलवे प्रशासन अक्सर ऐसी गलतियां न करने के लिए रेल यात्रियों से अपील करता रहता है, लेकिन अपील को लोग अक्सर नदरअंदाज करके अपनी जान को जोखिम में डाल करके रलवे ट्रैक को पार करते हुए दिख जाते हैं।
ये भी पढ़ें- Bihar News: राहुल और प्रियंका गांधी आज दरभंगा से भर रहे हुंकार, मुजफ्फरपुर की ओर बढ़ रही यात्रा; उमड़ा जनसूमह