फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Union Minister Giriraj Singh put a picture of a trident in profile of his social media account

Bihar: केंद्रीय मंत्री गिरिराज 'त्रिशूल' के साथ क्यों दिखे, आखिर प्रोफाइल तस्वीर बदलकर किसे और क्या संदेश दिया

Sun, 01 Sep 2024 02:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 01 Sep 2024 02:09 PM IST
सार

Giriraj Singh Trishul DP: वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने एक दिन पहले शनिवार को उनपर हमला होने के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल तस्वीर बदल दी है। इसे लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं गिरिराज ने इस कदम से किसे क्या संदेश देने की कोशिश की, यह इस खबर में जानें।

विज्ञापन
Bihar News: Union Minister Giriraj Singh put a picture of a trident in profile of his social media account
वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने शनिवार को अपने ऊपर हुए हमले के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रोफाइल की तस्वीर को बदल दिया है। गिरिराज सिंह ने अपनी डीपी में हाथ में त्रिशूल लिए तस्वीर लगाई है। इसे लेकर सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत का पूर्व से ही नियम रहा है कि ‘धर्मो रक्षति रक्षितः’, हम अपने धर्म की रक्षा के लिए सदैव आगे बढ़कर रहे हैं और त्रिशूल हमारे धर्म में पूजनीय अस्त्र माना गया है। इस डीपी के माध्यम से लोगों को यह भी संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि अपने धर्म की रक्षा के लिए सभी लोग तैयार रहें।

विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सही कहा है कि अगर बंटोगे तो कटोगे। धर्म की रक्षा के लिए प्रत्येक सनातनी आपस में एक रह कर सनातन धर्म की रक्षा करे। इसके साथ ही उन्होंने आगामी दुर्गा पूजा को लेकर भी बंगाल की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल की सरकार तानाशाही सरकार है और वह रोहिंग्या मुसलमान को शरणार्थी का दर्जा देकर वोट बैंक की राजनीति कर रही है। ऐसे में लग रहा है कि बंगाल की मुख्यमंत्री बंगाल को इस्लामिक स्टेट बनाने की पूरी तरह से कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि भेदभावपूर्ण राजनीति करना राहुल गांधी की पहचान बन गया है। कोई एक शिगूफा छेड़कर वह विदेश चले जाते हैं। सच मायने में अगर कहा जाए तो उनका नाम बदलकर ‘विदेशी’ नाम रख लेना चाहिए। साथ ही साथ उन्होंने जम्मू कश्मीर सहित अन्य राज्यों में चुनाव को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव लोकतंत्र के पक्षधर रहे हैं। उन्होंने लोगों से वादा किया था कि जम्मू कश्मीर में भी निष्पक्ष चुनाव होगा और आज प्रधानमंत्री अपनी बातों पर खरा उतर रहे हैं। निश्चित रूप से आने वाले दिनों में जम्मू कश्मीर सहित अन्य राज्यों में चुनाव आयोग द्वारा निष्पक्ष चुनाव करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed