फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Umang and Shreya of Barhiya got success in NEET exam

Bihar News: बड़हिया के उमंग व श्रेया ने नीट परीक्षा में पाई सफलता, परिजनों में खुशी का माहौल

Thu, 06 Jun 2024 04:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 06 Jun 2024 04:25 PM IST
सार

Bihar News: मेडिकल की पढ़ाई के लिए आवश्यक नीट की परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया। जिसमें बड़हिया नगर व प्रखंड के छात्र- छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर बड़हिया के साथ-साथ लखीसराय जिले का भी नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
Bihar News: Umang and Shreya of Barhiya got success in NEET exam
उमंग व श्रेया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़हिया प्रखंड के खुटहाडीह के छात्र उमंग कुमार ने प्रथम प्रयास में 720 में 710 अंक प्राप्त कर 407वीं रैंक हासिल की है। उमंग कुमार खुटहाडीह निवासी सूबेदार संजय कुमार एवं शिक्षिका शोभा कुमारी के पुत्र हैं। उमंग के पिता की संजय सिंह बंगाल में पोस्टिंग है तो मां खुटहा में ही प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका हैं।

विज्ञापन


उमंग ने कड़ी मेहनत और अध्ययन से यह सफलता प्राप्त की है। उमंग की प्रारंभिक शिक्षा डीपीएस स्कूल बड़हिया से हुई, जहां मैट्रिक तक पढ़ाई कर मैट्रिक में 96 प्रतिशत अंक हासिल किया। वहीं 12वीं की पढ़ाई कोटा से की। 2024 में 12वीं की परीक्षा में भी 96 प्रतिशत प्राप्त किया। उमंग के पहले प्रयास में नीट 2024 की परीक्षा में 720 में से 710 अंक हासिल कर अपना व अपने माता पिता का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


उमंग ने सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ अपने शिक्षकों को दिया है। उमंग के इस सफलता के बाद उसे बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बधाई देने वाले में डॉ आनंद मोहन, सभापति डेजी कुमारी, जदयू नेता सुजीत कुमार आदि शामिल है। वहीं बड़हिया नगर की छात्रा श्रेया सिंह ने भी 720 में 693 अंक प्राप्त कर नाम रोशन किया है। श्रेया सिंह बड़हिया नगर के वार्ड नंबर चार धनराज टोला निवासी जदयू नेता कन्हैया कुमार व आरती देवी की छोटी पुत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed