{"_id":"68876f34cc4cda89c40a1559","slug":"bihar-news-two-brothers-died-due-to-drowning-in-khagaria-police-engaged-in-investigation-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दो सगे भाइयों की डूबने से मौत, पिता को खाना देने जा रहे थे दोनों; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दो सगे भाइयों की डूबने से मौत, पिता को खाना देने जा रहे थे दोनों; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Mon, 28 Jul 2025 06:08 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 28 Jul 2025 06:08 PM IST
सार
Khagaria News: दोनों बच्चे अपने पिता को खाना देने जा रहे थे। पानी भरे गड्ढे में दोनों का पैर फिसल गया। दोनों ने लोगों से मदद की गुहार लगाई लेकिन किसी ने उनकी आवाजें नहीं सुनीं। दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खगड़िया अलौली प्रखंड अंतर्गत गोरियामी पंचायत के संझौती गांव के सोंडाभार में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो सगे भाईयों की मौत हो गई। दोनों बच्चे अपने पिता राकेश यादव को खेत में खाना देने जा रहे थे, जो धान की रोपाई कर रहे थे। इस दुखद घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
ईश्वर ने उन्हें भी छीन लिया
मरने वालों की पहचान राकेश यादव के बड़े बेटे आदित्य (12) के रूप में हुई। वह कक्षा सात में पढ़ता था। वहीं छोटे बेटे की पहचान आदर्श (आठ) के रूप में हुई। वह कक्षा तीन में पढ़ता था। राकेश यादव किसान थे। परिजनों का कहना है कि राकेश यादव को दो पुत्र ही थे। ईश्वर ने उन्हें भी छीन लिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
खगड़िया में दर्दनाक हादसा, गंगा की उपधारा में डूबीं दो सगी बहनें; गांव में पसरा मातम
विज्ञापन
आज दोनों बच्चे स्कूल भी नहीं गए थे
परिजनों ने बताया कि आज दोनों बच्चे स्कूल भी नहीं गए थे। काश आज वे स्कूल गए होते तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती,एक परिजन ने बिलखते हुए कहा। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। सूचना मिलते ही अलौली सीओ हिमांशु कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं और सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।