{"_id":"67adb93bba150da1fc03d51d","slug":"bihar-news-two-accused-arrested-in-begusarai-in-murder-case-of-father-of-government-driver-of-chhapra-sp-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सरकारी चालक के पिता की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस के खिलाफ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सरकारी चालक के पिता की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस के खिलाफ हंगामा
Thu, 13 Feb 2025 02:50 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:50 PM IST
सार
Chhapra SP Driver Father Murdered: सरकारी चालक के पिता की हत्या मामले में दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने लोहिया नगर थाना का घेराव कर पुलिस के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के खिलाफ हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेगूसराय जिले में चर्चित छपरा एसपी के सरकारी चालक के पिता की हत्या मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने लोहिया नगर थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा शुरू कर दिया है। इस दौरान घंटे तक अफरा- तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि पुलिस के द्वारा निर्दोष आदमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जो पुलिस के द्वारा गिरफ्तारी की गई है, वह व्यक्ति निर्दोष है। इस दौरान लोगों ने बताया है कि आपस की लड़ाई में बेवजह वकील को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी से नाराज होकर लोगों ने लोहिया नगर थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ हंगामा किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि जो हत्यारे हैं, उसे गिरफ्तार किया जाए। बेवजह लोगों को पुलिस फंसाकर गिरफ्तार की है।
विज्ञापन
थाने पर हंगामा करने के बाद सभी लोग बेगूसराय के एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि परमानंद पेशे से वकील हैं। उस व्यक्ति को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
आपको बताते चलें कि लोहिया नगर थाना क्षेत्र के नागदह में मंगलवार को दिनदहाड़े विद्यानंद महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के बाद इलाके में पुलिस के खिलाफ लोगों के प्रति काफी आक्रोश था। इसी सिलसिले में पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी से नाराज सैकड़ों की संख्या में लोगों ने लोहिया नगर थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया है। हालांकि, पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करने में लगे हुए हैं। बताते चलें कि छपरा एसपी के सरकारी चालक पिता की हत्या जमीन विवाद के कारण होने की लोगों में चर्चा है।