फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News Trophy Gaurav Yatra reached Munger grand welcome given in museum auditorium

Bihar News: मुंगेर में पहुंचा ट्रॉफी गौरव यात्रा, संग्रहालय सभागार में किया गया भव्य स्वागत

Thu, 24 Oct 2024 06:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 24 Oct 2024 06:13 PM IST
सार

ट्रॉफी गौरव यात्रा बिहार के मुंगेर जिले में पहुंचा है। यहां संग्रहालय सभागार में ट्रॉफी गौरव यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन
Bihar News Trophy Gaurav Yatra reached Munger grand welcome given in museum auditorium
ट्रॉफी गौरव यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगीर (नालंदा) में आयोजित होने वाले एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप को लेकर निकाला गया ट्रॉफी गौरव यात्रा का कारवां गुरुवार को मुंगेर पहुंचा। ट्रॉफी गौरव यात्रा का कारवां मुंगेर संग्रहालय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह और एसपी सैयद इमरान मसूद ने एशिया महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी को लेकर शहर में भ्रमण किया और  संग्रहालय सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव, एडीएम मनोज कुमार, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार और टीम लीडर विनय कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन


इस मौके पर जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि आज हमारे मुंगेर जिले के लिए यह क्षण गौरव का है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक करार देते हुए इसे खेल को दुनिया का मील का पत्थर बताया।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच के कारण आज बिहार इस मुकाम पर पहुंचा है। जंहा राजगीर में महिला हॉकी चैंपियनशिप खेला जाएगा। उन्होंने कहा महिला हॉकी चैंपियनशिप खेल महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने कहा कि हम लोगों के लिए गर्व की बात है कि पहली बार राजगीर खेल स्टेडियम में महिला  हॉकी  चैंपियनशिप खेला हो रहा है। इस चैंपियनशिप खेल के बाद बिहार के खिलाड़ियों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन




भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में खेल को बढ़ावा देने के लिए अलग से बजट का प्रावधान किए और बिहार के मुख्यमंत्री के प्रयास से राजगीर में एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप खेला जा रहा है। टीम लीडर विनय कुमार ने बताया कि राजगीर में 11 से 20 नवंबर तक एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप खेला जा रहा है, जिसमें भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड के देश हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बिहार में एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप खेल के प्रचार व प्रसार को लेकर ट्रॉफी  गौरव यात्रा निकाला गया। जो हरियाणा, पंजाब, उड़ीसा और झारखंड के बाद बिहार के विभिन्न जिलों में यात्रा कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में ट्रॉफी गौरव यात्रा 19 अक्तूबर को शुरू की गई। जो बिहार के अब तक दस जिलों तक की यात्रा की गई है, जिसमें आज मुंगेर में की गई। उन्होंने कहा कि यह यात्रा चार नवंबर को राजगीर में समाप्त हो जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed