फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Traffic policeman became Yamraj in Sheikhpura, gave message of road safety through street play

Bihar News: धरती पर आए 'यमराज' मगर जान लेने नहीं, बचाने के लिए; बिहार के शेखपुरा में सड़क पर लग गया मजमा

Sun, 15 Sep 2024 06:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 15 Sep 2024 06:58 PM IST
सार

Bihar News: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़क पर पैदल चलने वाले लोग सड़क के किनारे चलें। वहीं, वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

विज्ञापन
Bihar News: Traffic policeman became Yamraj in Sheikhpura, gave message of road safety through street play
नुक्कड़ नाटक के दौरान यमराज और चित्रगुप्त के किरदार में पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेखपुरा जिले में रविवार को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब यमराज बने पुलिसकर्मी सड़क पर उतरे और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश फैलाया। इस अनोखे जागरूकता अभियान का आयोजन शेखपुरा पुलिस अधीक्षक बलिराम चौधरी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में किया गया।

विज्ञापन

 
नेक है नुक्कड़ नाटक का उद्देश्य 
जानकारी के मुताबिक, रविवार को चांदनी चौक में आयोजित नुक्कड़ नाटक का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के महत्व को समझाना और सड़क पर सुरक्षा को लेकर जागरूक करना था। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से दिखाया कि कैसे यातायात नियमों की अनदेखी के कारण लोग सड़क दुर्घटनाओं का शिकार बनते हैं और अपने प्रियजनों को खो देते हैं।
विज्ञापन

 
नाटक में यमराज का किरदार निभा रहे पुलिसकर्मियों ने दर्शाया कि सड़क पर दुर्घटनाओं के कारण लोगों की जान जाती है और यमराज उन्हें लेने आते हैं। लेकिन आज ये यमराज लोगों की जान बचाने के लिए सड़क पर उतरे हैं और यातायात नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यातायात नियमों की दी जानकारी
इस अभियान के दौरान, शेखपुरा पुलिस ने निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया।
1. सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग: वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट का सही ढंग से प्रयोग अनिवार्य है।
2. ओवरलोडिंग की समस्या: नाटक के माध्यम से ओवरलोडिंग के खतरों को बताया गया, जैसे कि बाइक पर अधिक लोगों का बैठना या सामान का अत्यधिक भार।

3. मोबाइल फोन का उपयोग: वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने के खतरों पर भी प्रकाश डाला गया।
 
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया 
नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। यह आयोजन स्थानीय लोगों के लिए एक जागरूकता का अवसर साबित हुआ। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़क पर पैदल चलने वाले लोग सड़क के किनारे चलें। वहीं, वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें। इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। एसडीपीओ ने यह भी जानकारी दी कि इस प्रकार का जागरूकता कार्यक्रम जिले के सभी प्रखंडों में चलाया जाएगा। ताकि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाई जा सके।
 
इस मौके पर शेखपुरा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। इस प्रकार के आयोजन से न केवल लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी बल्कि सड़क पर सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed