फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News : Swajatiya was made the Chairman by manipulating votes on DM, Election Commission gave instructions for investigation

Bihar News : डीएम पर वोटों को हेरफेर कर स्वजातीय को बनाया था सभापति, निर्वाचान ने जांच का दिए निर्देश

Thu, 12 Dec 2024 10:23 AM IST
Munger bureau मुंगेर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 10:23 AM IST
विज्ञापन
Bihar News : Swajatiya was made the Chairman by manipulating votes on DM, Election Commission gave instructions for investigation
प्रत्याशी शमां प्रवीणतत्कालीन डीएम सावन कुमार
एक साल बाद भी परिवाद पत्र का जांच नहीं होने को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी ने डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर वरीय अधिकारी से जांच कराने का निर्देश दिया है। दरअसल चेवाड़ा गांव निवासी लोजपा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली की पत्नी शमां प्रवीण ने राज्य निर्वाचन आयोग के यहां 3 फरवरी 2023 को परिवाद पत्र दायर किया था, जिसका जांच प्रतिवेदन आयोग को अब तक प्राप्त नहीं हो सका था। जहां राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी ने जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन आयोग तथा नगर परिषद शेखपुरा को पत्र भेजकर परिवाद पत्र पर उठाए गए बिंदुओं की जांच वरीय पदाधिकारीयों से करा कर जांच प्रतिपादन आयोग को उपलब्ध कराने का निर्देश है। इसका एक प्रतिलिपि  प्रमंडलीय आयुक्त मुंगेर प्रमंडल मुंगेर को भी आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रेषित किया है।
विज्ञापन


डीएम पर वोटों को हेरफेर कर स्वजातीय को सभापति बनाने का है आरोप 
मामला चेवाड़ा नगर पंचायत से जुड़ा का है, वर्तमान में अभी लट्टू यादव सभापति है। प्रत्याशी रहे शमां प्रवीण ने आरोप लगाया था कि तत्कालीन डीएम सावन कुमार ने मतगणना के दौरान वोटो को हेरफेर कर अपने स्वजातीय लट्टू यादव यादव को जीत करवा दिया था। इस दौरान जब शमां प्रवीण ने पुनः मतगणना कराने की मांग किया तो तत्कालीन चेवाड़ा के प्रभारी सोनी कुमारी ने उनका बातों को दरकिनार कर दिया था। जिसको लेकर शमां प्रवीण ने पटना हाई कोर्ट व निर्वाचन आयोग से गुहार लगाया था। तत्पश्चात निर्वाचन आयोग में यह एक्शन लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed