Bihar News : मुजफ्फरपुर में बागमती पर 814 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट; 21.30 किमी सड़क से तीन जिलों का सीधा संपर्क
Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर में बागमती नदी पर बनने वाला 3.35 किलोमीटर लंबा उच्च स्तरीय पुल और 21.30 किलोमीटर सड़क परियोजना शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ₹814.22 करोड़ की लागत से इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का ऑनलाइन शिलान्यास किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले को बागमती नदी पर बनने वाले उच्च स्तरीय पुल की सौगात मिल गई है। इस परियोजना से क्षेत्र के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य स्तरीय समारोह में ₹814.22 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल और 21.30 किलोमीटर लंबी सड़क परियोजना का ऑनलाइन शिलान्यास किया।
इस पुल की लंबाई 3.35 किलोमीटर होगी और सड़क की कुल लंबाई 21.30 किलोमीटर होगी। परियोजना के तहत गरहा (एनएच-57) हथौड़ी-अतरार-बवनगामा औराई मार्ग का उन्नयन और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। सड़क की चौड़ाई 10 मीटर होगी।
काफी कम हो जाएगी दूरी
इस पुल के बन जाने से बाढ़ प्रभावित औराई कटरा प्रखंड के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब मुजफ्फरपुर शहर और आसपास के क्षेत्र से सीधे संपर्क स्थापित होगा। वर्तमान में बागमती नदी पार करने के लिए लोगों को 30-40 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और ईंधन की बर्बादी होती है। नए पुल और सड़क से यह दूरी घटेगी और राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से किए जा सकेंगे।
ये भी पढ़ें- Bihar : छेड़खानी के आरोप में युवकों को दी क्रूर सजा, अर्धनग्न कर रस्सी से बांधकर पीटा, फिर जूतों की माला पहनाई
डीजीएम को कार्य जल्द शुरू करने का निर्देश
जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने बीएसआरडीसी के डीजीएम को कार्य जल्द शुरू करने का निर्देश दिया, ताकि जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि यह परियोजना जिले के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। पुल और सड़क के निर्माण से समय, दूरी और संसाधनों की बचत होगी। सड़क और पुल का औद्योगिक और व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी बड़ा महत्व है। इससे जिले का सर्वांगीण विकास संभव होगा और कई दशकों से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा।
ये भी पढ़ें- बिहार विधानसभा चुनाव: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा एलान; हर सीट पर खड़े होंगे गौ भक्त उम्मीदवार