{"_id":"6848342f140fa8d26709a88a","slug":"bihar-news-six-notorious-criminals-expelled-from-the-district-now-they-will-have-to-mark-their-attendance-he-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: छह कुख्यात अपराधी जिला बदर, अब यहां देनी होगी हाजिरी; एसपी राकेश कुमार ने की सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: छह कुख्यात अपराधी जिला बदर, अब यहां देनी होगी हाजिरी; एसपी राकेश कुमार ने की सख्त कार्रवाई
Tue, 10 Jun 2025 07:03 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 10 Jun 2025 07:03 PM IST
सार
Bihar: एसपी ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। जिला बदर की कार्रवाई इसी नीति का हिस्सा है, ताकि आदतन अपराधियों को समाज से अलग कर आम जनता को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
एसपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खगड़िया जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उन्होंने बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम 1981 की धारा-03 के तहत जिले के छह कुख्यात अपराधियों को जिला बदर कर दिया है। इन अपराधियों को खगड़िया जिला छोड़ने का आदेश देते हुए, राज्य के विभिन्न जिलों के थानों में नियमित रूप से हाजिरी देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
एसपी का सख्त संदेश: अपराध बर्दाश्त नहीं
एसपी राकेश कुमार ने स्पष्ट किया कि खगड़िया में अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में कानून का राज स्थापित करना हमारी प्राथमिकता है। एसपी के छह महीने के कार्यकाल में अब तक कई इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अवैध हथियारों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कई मिनी गन फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया गया है।
विज्ञापन
इस दौरान बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं और कई तस्कर भी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। एसपी ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। जिला बदर की कार्रवाई इसी नीति का हिस्सा है, ताकि आदतन अपराधियों को समाज से अलग कर आम जनता को सुरक्षित वातावरण मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि तड़ीपार अपराधियों की गतिविधियों पर संबंधित जिलों के थानों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
पढ़ें: किऊल नदी में डूबने से बालक की मौत, तीन बच्चों की बची जान; ऐसा हुआ हादसा
कौन कहां लगाएंगे हाजिरी
श्रवण कुमार उर्फ श्रवण राय, पिता स्व. रामलगन राय, निवासी संसारपुर, थाना मुफ्फसिल, खगड़िया अब पीपराकोठी थाना, मोतीहारी में हाजिरी देंगे। कंपनी मंडल, पिता नंदकिशोर मंडल, निवासी रामपुर अलौली, थाना अलौली, खगड़िया आदर्श नगर थाना, बक्सर में उपस्थिति दर्ज कराएंगे। बिवोध कुमार यादव, पिता महेश्वर यादव, निवासी रामपुर अलौली, थाना अलौली, खगड़िया अब सदर थाना, किशनगंज में रिपोर्ट करेंगे।
अमित कुमार राणा, पिता नरसिंह मंडल, निवासी माडर उत्तरी वार्ड संख्या 12, थाना मोरकाही, खगड़िया मडैया थाना, खगड़िया में हाजिरी देंगे। अंजर आलम, पिता अब्दुल जब्बार, निवासी सबलपुर वार्ड संख्या 03, थाना मोरकाही, खगड़िया गोगरी थाना, खगड़िया में उपस्थिति दर्ज कराएंगे। रणवीर यादव, पिता नरेश यादव, निवासी तेभाय, थाना परबत्ता भरतखंड, खगड़िया अब मानसी थाना, खगड़िया में हाजिरी देंगे।