फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Rotten mangoes were given to children in Khagaria school, children created ruckus

Bihar: आम के नाम पर खड़ा हो गया बवाल, बच्चों ने कहां और क्यों संभाला मोर्चा, जिम्मेदार ने क्या कहा- सब रोचक

Fri, 19 Jul 2024 04:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 19 Jul 2024 04:54 PM IST
सार

Khagaria News: वार्ड सदस्य विमलेश कुमार का आरोप है कि स्कूल के शिक्षक और प्रखंड शिक्षा अधिकारी की मिलीभगत से मिड डे मील के नाम पर अनियमितता की जा रही है। वहीं, स्कूल के प्रधानाध्यापक ने कहा कि उनको टारगेट कर ऐसा माहौल बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Bihar News: Rotten mangoes were given to children in Khagaria school, children created ruckus
मिड डे मील में बच्चों को दिए गए सड़े आम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आई है कि स्कूलों में मिड डे मील के नाम पर बच्चों को सड़े और गले फल मुहैया कराए जा रहे हैं। उनका सेवन करने से बच्चे बीमार भी हो सकते हैं। बुधवार को जिले के चौथम प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय नवटोल बोरने में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। इस विद्यालय में पूर्वी बोरने पंचायत के वार्ड सदस्य विमलेश कुमार जब निरीक्षण करने पहुंचे तो बच्चों के हाथ में सड़ा आम देखते ही वह भड़क गए। वहीं, बच्चों ने भी हंगामा किया। जबकि बुधवार को सरकारी मेन्यू के अनुसार मिड डे मील में बच्चों को अंडा और मौसमी फल देने का निर्देश है। बावजूद इसके चंद रुपये बचाने की चाहत में विद्यालय प्रधान द्वारा ऐसा किया जा रहा है।

विज्ञापन


इस मामले को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक त्रिपुरारी शरण ने कहा कि उनकी किस्मत ही खराब है। वह अच्छा फल देते हैं जो खराब बन जाता है। हालांकि ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि मिड डे मील के नाम पर बच्चों को बीमार करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

 
इस मामले में विद्यालय पहुंचे वार्ड सदस्य विमलेश कुमार ने बताया कि वह जब स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां की स्थिति देखकर भौचक रह गए। उन्होंने कहा कि बच्चों को सड़ा हुआ आम खाने के लिए दिया गया था, जिसे उन्होंने खाने से बच्चों को मना कर दिया। वार्ड सदस्य का आरोप है कि स्कूल के शिक्षक और प्रखंड शिक्षा अधिकारी की मिलीभगत से मिड डे मील के नाम पर अनियमितता की जा रही है। वहीं, स्कूल के प्रधानाध्यापक त्रिपुरारी शरण ने कहा कि उनको टारगेट कर ऐसा माहौल बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मामले को लेकर चौथम प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार के मोबाइल पर कॉल किया गया। लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया। जबकि जिला शिक्षा अधिकारी के सरकारी नंबर पर भी कई बार फोन लगाया गया। बावजूद उनके द्वारा भी कॉल रिसीव नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed