फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Old man dies after falling from a tree, mourning in the village; police reached the spot

Bihar News: पेड़ से गिरने से वृद्ध की मौत, गांव में छाई शोक की लहर; मौके पर पहुंची पुलिस

Sun, 27 Jul 2025 08:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 27 Jul 2025 08:50 PM IST
सार

Bihar; घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर हलसी थानाध्यक्ष रंजन कुमार के निर्देशानुसार एसआई रंजीत रंजन, एसआई सौरभ सुमन तथा पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

विज्ञापन
Bihar News: Old man dies after falling from a tree, mourning in the village; police reached the spot
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हलसी थाना क्षेत्र के कोली गांव में रविवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय वृद्ध की पेड़ से गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कोली गांव निवासी नौरंगी मांझी के पुत्र मुनिरक मांझी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुनिरक मांझी खाना बनाने के लिए जलावन की लकड़ी लाने घर से निकले थे। इसी दौरान वे पास के एक पेड़ पर चढ़कर टहनियां काट रहे थे, तभी अचानक पैर फिसल गया और वे नीचे गिर पड़े। गिरने से सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें: मोबाइल के लिए छोटे बच्चे को बुरी तरह पीटा, मिट्टी में दबाकर मारने की कोशिश की; नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर हलसी थानाध्यक्ष रंजन कुमार के निर्देशानुसार एसआई रंजीत रंजन, एसआई सौरभ सुमन तथा पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय भेज दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि मुनिरक मांझी मेहनती और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके असामयिक निधन से पूरा गांव स्तब्ध है। परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस प्रशासन ने परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed