{"_id":"6766546cf1b3df553e0d8f6c","slug":"bihar-news-murder-of-young-man-in-gods-temple-fsl-team-is-investigating-blind-case-munger-news-c-1-1-noi1374-2438921-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पैरों के निशान खोलेंगे हत्या का राज; हनुमान मंदिर में सो रहे युवक को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पैरों के निशान खोलेंगे हत्या का राज; हनुमान मंदिर में सो रहे युवक को मार डाला
Sat, 21 Dec 2024 11:44 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 21 Dec 2024 11:44 AM IST
सार
Murder Case : बदमाशों ने शुक्रवार की देर रात्रि हनुमान मंदिर में सो रहे युवक की जान ले ली। घटना शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव की है। हत्या के बाद फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कुछ सुराग जुटाए हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच कर रहे पुलिस के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
शेखपुरा में एक युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने घटना के उस वक्त अंजाम दिया, जब शुक्रवार की देर रात्रि वह एक हनुमान मंदिर में सो रहा था। घटना शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव का है। मृतक की पहचान मिर्जापुर गांव निवासी अकल मांझी के 38 वर्षीय पुत्र अमरजीत मांझी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हत्या कर भागने वाले के पैरों के निशान मिले
शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव स्थित एक हनुमान मंदिर में सो रहे युवक की बेरहमी बदमाशों के द्वारा कर दिया है। परिजनों के अनुसार मजदूरी करने के बाद अमरजीत मांझी प्रतिदिन रात्रि में इसी मंदिर में सोता था। बीती रात्र सुसुप्ति अवस्था में अज्ञात व्यक्ति ने ईट से कूच कर हत्या कर दी। शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद थाना अध्यक्ष वैभव कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। बरबीघा थाना अध्यक्ष वैभव कुमार ने बताया कि हत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या कर भागने वाले व्यक्ति के पैर के निशान यहां स्पष्ट दिख रहे हैं। इसकी जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है।
विज्ञापन
नालंदा में परिवार, अकेले रहने के मंदिर में सोता था
उन्होंने बताया कि मृतक का ससुराल नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र में है, जहां उसकी पत्नी अपने एक पुत्र के साथ रहती है। मृतक दो भाई है, जिसमें बड़ा भाई धनबाद में परिवार के साथ रहता है। मृतक घर में अकेले रहने के कारण मजदूरी करने के बाद रात्रि में मंदिर में सोया करता था। उन्होंने कहा कि हत्या के कारणों का अब तक कोई स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।एसपी बलिराम कुमार चौधरी, एसडीपीओ राकेश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए।
विज्ञापन