फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News : Many children died due to drowning shivhar Bihar jamui bihar police

Bihar News : बिहार में नहाने गए चार मासूमों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 25 Jul 2025 08:20 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जमुई / शिवहर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जमुई / शिवहर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 25 Jul 2025 08:20 PM IST
सार

Bihar : बिहार के दो अलग-अलग शहरों में चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पहली घटना में दो बच्चे आहर में डूब गये, जबकि दो बच्चे बागमती में डूब गये। दो बच्चों की तलाश अभी भी की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News : Many children died due to drowning shivhar Bihar jamui bihar police
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण और एसडीआरएफ टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पहली घटना जमुई की है, जहां आहर में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना सोनो प्रखंड अंतर्गत तिलवरिया गांव के राजाबांध आहर की है। मृत बच्चों की पहचान तिलवरिया गांव निवासी संजय किस्कू की पुत्री चांदनी कुमारी (9) और लाटो मुर्मू के पुत्र गेडम मुर्मू (8) के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Police : बिहार सरकार ने एक साथ 55 डीएसपी को किया इधर से उधर, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
विज्ञापन


घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि तीनों बच्चे पास-पड़ोस के थे और अक्सर एक साथ खेलते थे। शुक्रवार की शाम तीनों बच्चे राजाबांध आहर में नहाने गए थे। नहाते समय चांदनी और गेडम गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। तीसरा बच्चा किनारे ही बैठा रहा। उन दोनो को डूबते देख तीसरे बच्चे ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत गांव पहुंचकर ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े और बच्चों की तलाश शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस घटना में दोनों बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया।  वहीं घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Tejashwi Yadav: राबड़ी बोलीं- तेजस्वी की जान को खतरा, चार बार जानलेवा हमले हुए; सरकार बोली- लिखित शिकायत दें

दूसरी घटना शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुरागाही पंचायत के कोलसो  मोतनाजे गांव की है, जहां बागमती नदी में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के मुन्ना राईन के पुत्र आबिद राईन (12) और निजामुद्दीन अंसारी के पुत्र परजान अंसारी (11) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में पंचायत समिति सदस्य विजय पासवान ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण कई बच्चे समीप के बागमती नदी मे नहाने गए थे। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों  बच्चे डूब गए। बच्चों द्वारा शोरगुल करने पर ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पहले स्थानीय गोताखोरो की मदद से शव खोजने का प्रयास किया गया। काफी खोजनबीन के बाद एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव की खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन देर शाम तक शव बरामद नहीं किया जा सका है।

घटना के संबंध में सीओ कुमार रोहित ने बताया कि बच्चों के डूबने की सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंचे। फिर गोताखोर टीम से शव की खोजबीन की जा रही है। सीओ कुमार रोहित ने बताया कि शव की खोजबीन जारी है। इधर घटना के सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed