Bihar: कृषि मंत्री बोले- इंदिरा जी ने देश को फिर गुलाम बनाने लगाया था आपातकाल, नीट मामले और तेजस्वी पर यह कहा
Bihar News: भाजपा नेता मंगल पांडे ने कहा कि आपातकाल का मतलब लोकतंत्र खत्म करना चाहती थीं श्रीमती इंदिरा गांधी जी। 1975 में देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी। इसलिए कांग्रेस को आज के दिन पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान भाजपा नेता ने लालू और तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा।
विस्तार
बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडे बेगूसराय के प्रभारी मंत्री बनने के बाद मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री मंगल पांडे का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मंत्री मंगल पांडे ने कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने सम्मान समारोह का भी आयोजन किया। इस कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री मंगल पांडे ने 25 जून को ‘आपातकाल विरोध दिवस’ के रूप में भी मनाया।
इस दौरान सभा में मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है। लगातार विकास की गंगा बह रही है। देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज पूरे 50 साल हुए हैं, यह संपूर्ण क्रांति आपातकाल के खिलाफ थी। इस आपातकाल को हम काला कानून मानते हैं, जिस दिन यह आपातकाल लागू हुआ था उस दिन से काला दिन मानते हैं। वह दिन 25 जून था और 25 जून को आज हम सब लोग आपातकाल लागू किए जाने को लेकर इकट्ठा हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का दिन हम लोग काला दिवस के रूप में मनाते हैं।
वहीं, मंत्री मंगल पांडे ने इस दौरान कांग्रेस पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी ने देश की प्रधानमंत्री रहते हुए, इस देश की आजादी की लड़ाई लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की चिंता न करते हुए, 47 में देश को कितने संघर्ष के बाद जो आजादी मिली थी उसकी चिंता न करते हुए एक बार फिर से इस देश को गुलाम बनाने के लिए आपातकाल लागू किया था।
उन्होंने कहा कि आपातकाल का मतलब लोकतंत्र खत्म करना चाहती थीं श्रीमती इंदिरा गांधी जी। 1975 में देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी। इसलिए कांग्रेस के लोगों को आज के दिन पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।
इस दौरान मंगल पांडे ने आपराधिक घटनाओं को लेकर कहा कि जब लालू का राज बिहार में था तो उस समय खुलेआम हत्या होती थी। उनके आवास से ही आपराधिक घटना की रचना की जाती थी। उस पर क्यों नहीं तेजस्वी यादव बोलते हैं।
उस समय को क्यों नहीं याद करते हैं तेजस्वी यादव। इसलिए बिहार में कानून का राज्य है और कानून के राज्य में कोई नहीं बच सकता है। वहीं, नीट परीक्षा 2024 में हुई धांधली (पेपर लीक) को लेकर मंगल पांडे ने कहा कि जांच चल रही है। जो दोषी है उस पर कार्रवाई भी की जा रही है। इसमें जो दोषी पाए जाएंगे उनको बख्शा नहीं जाएगा।