Bihar News: हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की
Jamui: सूचना पर पहुंची खैरा थाना पुलिस ने शव को बिजली प्रवाह बंद कराने के बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान अड़सार गांव निवासी के रूप में की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगारपुर गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में निर्माण कार्य में लगे मजदूर की मौत हो गई। वह मकान की ढलाई का सेंटरिंग खोल रहा था, तभी छत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद अन्य मजदूर और मिस्त्री डर के कारण भाग खड़े हुए। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।
सूचना पर पहुंची खैरा थाना पुलिस ने शव को बिजली प्रवाह बंद कराने के बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान अड़सार गांव निवासी के रूप में की गई है।
पढे़ं: राखी के बाद महागठबंधन नेता निकलेंगे राज्य की यात्रा पर, तेजस्वी बोले- राहुल गांधी भी रहेंगे
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई बार विभाग को उक्त हाईटेंशन तार को लेकर शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नतीजतन यह हादसा हुआ।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर जमुई-खैरा मुख्य मार्ग को करीब आधे घंटे तक जाम रखा। लोगों की मांग है कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। पुलिस और प्रशासन की पहल के बाद लोगों ने जाम हटाया। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।