फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   staircase at the same school where children were studying became the cause of death Bihar news

सीढ़ी से आई मौत : बिहार के सरकारी विद्यालय में छात्रा की मौत; प्राथमिक विद्यालय के चार बच्चे घायल

Wed, 30 Sep 2026 05:36 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2026 05:36 PM IST
सार

खगड़िया के मानसी स्थित जटाधर मिश्रा प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को सीढ़ी गिरने से सात वर्षीय छात्रा रीतिका कुमारी की मौत हो गई। हादसे में चार बच्चे घायल हुए। एसडीएम ने जांच टीम गठित कर दो दिनों में रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
staircase at the same school where children were studying became the cause of death Bihar news
स्कूल परिसर में रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड की अमनी पंचायत स्थित जटाधर मिश्रा प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को अचानक सीढ़ी का हिस्सा भरभराकर गिर गया। हादसे में मलबे की चपेट में आने से सात वर्षीय छात्रा रीतिका कुमारी की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

मृत छात्रा की पहचान अमनी निवासी मनोज यादव की पुत्री रीतिका कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया कि हादसे के समय विद्यालय में बच्चे मौजूद थे। इसी दौरान सीढ़ी का एक हिस्सा अचानक गिर गया, जिसके मलबे में कई बच्चे दब गए। गंभीर रूप से घायल रीतिका को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

हादसे में करण कुमार (6), पिता छबीला यादव, शिवम कुमार (8), पिता लालो पंडित और प्रेम कुमार (5), पिता शत्रुघ्न यादव समेत चार बच्चों के घायल होने की जानकारी है। सभी घायलों का सदर अस्पताल, खगड़िया में इलाज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: बाढ़ प्रभावित इलाकों का सीएम सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वे, दशहरा से पहले मदद देने के दिए निर्देश

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और बच्चों के परिजन विद्यालय पहुंच गए। लोगों ने हंगामा करते हुए स्कूल भवन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। बताया गया कि हादसे के समय स्कूल परिसर में घुटने भर पानी भी जमा था। घटना की सूचना पर मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल भी विद्यालय परिसर में भेजा गया।

एसडीएम धनंजय कुमार ने घटना की जांच के लिए टीम गठित की है। उन्होंने दो दिनों के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। जांच में जिम्मेदार पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है। एहतियात के तौर पर विद्यालय में दो दिनों तक पढ़ाई बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

एसडीएम के निर्देश पर अंचल अधिकारी लीलावती कुमारी ने मृतका के परिजनों को चार लाख रुपये का चेक सौंपा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया भेज दिया गया। बीडीओ राजीव कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed