{"_id":"68d2395309004def5607863e","slug":"bihar-news-home-guard-jawan-dies-after-being-hit-by-a-truck-while-on-patrol-in-madhopur-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar news: माधोपुर में गश्ती के दौरान ट्रक की ठोकर से होमगार्ड जवान की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar news: माधोपुर में गश्ती के दौरान ट्रक की ठोकर से होमगार्ड जवान की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
Tue, 23 Sep 2025 11:38 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:38 AM IST
सार
Bihar News: मृतक के भतीजे गुलशन कुमार ने इसे साधारण सड़क हादसा मानने से इनकार कर साजिशन हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर 2024 को उनके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसका मामला सोनो थाना में दर्ज है। उसी मामले से जुड़े गवाहों की पेशी मंगलवार को थी।
विज्ञापन
होमगार्ड जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमुई जिले के चकाई प्रखंड के माधोपुर बाजार के समीप मंगलवार तड़के करीब एक बजे गश्ती के दौरान बड़ा हादसा हुआ। गिट्टी लदा तेज रफ्तार ट्रक पुलिस गश्ती वाहन से टकरा गया। इस हादसे में बिहार होमगार्ड जवान प्रवीण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गाड़ी का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए देवघर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस गश्ती वाहन सड़क किनारे खड़ा था। प्रवीण कुमार और चालक वाहन पर बैठने ही वाले थे कि अचानक पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। गाड़ी पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मी हल्की चोटों से बच गए। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन चकाई पुलिस ने पीछा कर ट्रक को जब्त कर लिया। हालांकि चालक मौके से फरार हो गया, जबकि ट्रक में सो रहा खलासी पुलिस की गिरफ्त में है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। प्रवीण कुमार अपने पीछे पत्नी सीमा कुमारी और दो छोटे बेटे आयुष (10) एवं आर्यन (9) को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: '2005 से पहले जंगलराज था, आज हर घर 24 घंटे बिजली', राजद पर बिफरे जीतन मांझी; तेजस्वी यादव को भी घेरा
विज्ञापन
इधर मृतक के भतीजे गुलशन कुमार ने इसे साधारण सड़क हादसा मानने से इनकार कर साजिशन हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर 2024 को उनके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसका कांड संख्या 309/24 सोनो थाना में दर्ज है। उसी मामले से जुड़े गवाहों की पेशी मंगलवार को थी, जिसका फाइलिंग नंबर 299/25 है। उनका कहना है कि पुराने विवाद के चलते प्रवीण कुमार को योजनाबद्ध तरीके से मौत के घाट उतारा गया। परिजनों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।