फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: High speed truck hits tempo in Begusarai, one dead, five injured

Bihar News: तेज रफ्तार का कहर; अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर, एक की मौत, पांच अन्य घायल

Sun, 01 Dec 2024 03:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 01 Dec 2024 03:10 PM IST
सार

Begusarai News: बेगूसराय में फिर से तेज रफ्तार की वजह से एक युवक की जान चली गई। हादसे के वक्त वह टेंपो से घर लौट रहा था, तभी एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar News: High speed truck hits tempo in Begusarai, one dead, five injured
मृतक धीरज कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। जीरो माइल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 
घर लौटते वक्त हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान धीरज कुमार (पुत्र दिवंगत गोरख यादव) के रूप में हुई है। वह साहेबपुर कमाल थानाक्षेत्र के शालिग्राम वार्ड-7 के निवासी थे। धीरज खगड़िया से काम खत्म कर टेंपो से अपने गांव लौट रहे थे। जीरो माइल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि धीरज की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन



 
घायलों का इलाज जारी
टेंपो में सवार अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। धीरज की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण ट्रक की तेज रफ्तार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों की मांग
स्थानीय लोगों ने इस घटना पर आक्रोश जताते हुए सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और ट्रैफिक नियमों के सख्त पालन की मांग की है। वे आए दिन हो रहे सड़क हादसों के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed