फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News : Handicapped uncle and minor niece died due to electric shock begusarai bihar

Bihar: करंट लगने से दिव्यांग चाचा और नाबालिग भतीजी की मौत, बचाने के दौरान लड़की की गई जान; परिजनों में कोहराम

Mon, 28 Jul 2025 10:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 28 Jul 2025 10:42 PM IST
सार

Bihar : अचानक अफरातफरी सी मच गई। एक दिव्यांग चाचा और नाबालिग बच्ची की करेंट लगने से मौत हो गई। हालांकि आननफानन में उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Bihar News : Handicapped uncle and minor niece died due to electric shock begusarai bihar
ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में रुक रूक हो रही बारिश के दौरान एक दिव्यांग चाचा और नाबालिग बच्ची की करेंट लगने से मौत हो गई। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र की है। इस घटना के बाद से थाना क्षेत्र के वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 10 भैरव स्थान टोला में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि चाचा और भतीजी की मौत विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से हो गई। 
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: दो सगे भाइयों की डूबने से मौत, पिता को खाना देने जा रहे थे दोनों; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन


घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि भैरव स्थान टोला निवासी चुनचुन चौधरी (35) पैर से दिव्यांग था। वह ई-रिक्शा चला कर अपना जीविकोपार्जन किया करता था। परिजनों ने बताया कि विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने के कारण चुनचुन की मृत्यु हो गयी। इसी दौरान चाचा को बचाने गयी भतीजी आंचल कुमारी (11) की भी मृत्यु करंट लगने से हो गयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सभी परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ह खबर भी पढ़ें-Bihar News: नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, तीन माह की गर्भवती थी; दहेज देने के साथ ऐसा करने कह रहे थे आरोपी

घटना के संबंध में वीरपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। पूर्व मुखिया रामप्रवेश सिंह, ग्रामीण डॉ गीता प्रसाद सिंह आदि ने बताया कि मृतक का परिवार काफी गरीब है। उनलोगों ने जिला प्रशासन से यथाशीघ्र मुआवजा राशि दिये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed