{"_id":"676a92e1fc83e43db30b7b67","slug":"bihar-news-giriraj-singh-attacks-opposition-in-begusarai-supports-fadnavis-on-identifying-bangladeshis-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गिरिराज सिंह का विपक्ष पर जुबानी हमला, बांग्लादेशियों को चिन्हित करने पर फडणवीस का किया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गिरिराज सिंह का विपक्ष पर जुबानी हमला, बांग्लादेशियों को चिन्हित करने पर फडणवीस का किया समर्थन
Tue, 24 Dec 2024 04:24 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 24 Dec 2024 04:24 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर कांग्रेस पार्टी और बिहार के नेता लालू यादव पर करारा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया, आज कांग्रेस पार्टी में हर बड़ा निर्णय प्रियंका गांधी ही ले रही हैं। जबकि पहले राहुल गांधी के इशारे पर काम होता था।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के निर्णय का समर्थन करते हुए कहा है कि आज देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में बांग्लादेशियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। वह स्वागत योग्य है और हर जगह सरकार को ऐसी पहल करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
गिरिराज सिंह ने कहा, तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली सेकुलरवादी नेताओं के द्वारा वोट की राजनीति के लिए बड़ी संख्या में बांग्लादेशियों को बसाया गया था। उन्होंने लालू यादव पर भी सेक्युलरवादी नेता होने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का नाम लेकर लोगों को बरगलाने और गंदी राजनीति करने वाले लोगों को आज आम जनमानस पहचान रही है कि आखिर कैसे इन लोगों के द्वारा आंबेडकर का नाम लेकर राजनीति की जा रही थी। आज सारी बातें स्पष्ट हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरिराज ने कहा, अमित शाह ने भी यही कहा था जिसको लेकर विपक्ष ने उन्हें आड़े हाथों लिया था। लेकिन आम जनमानस हर बात समझ रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बाबा साहब आंबेडकर नेहरू के साजिश के शिकार हुए थे तथा उनके चिट्ठी को चुराया गया था। उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का काम कांग्रेस और नेहरू के द्वारा किया गया था। आज उन्हें आंबेडकर के स्टैच्यू के आगे जाकर पूरे देश से कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।