फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Four students drowned while bathing in Ganga in Begusarai, one student died due to drowning

Bihar News: गंगा स्नान के वक्त डूबे चार छात्र, एक छात्र की डूबने से मौत; परिजनों में छाया मातम

Tue, 30 Jul 2024 01:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 30 Jul 2024 01:15 PM IST
सार

Begusarai News: साहेबपुर कमाल थाना अध्यक्ष ने बताया कि गंगा स्नान करने के दौरान एक छात्र की डूब कर मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Bihar News: Four students drowned while bathing in Ganga in Begusarai, one student died due to drowning
एक छात्र की गंगा में डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में गंगा स्नान करने के दौरान चार छात्र डूब गए, जिनमें से तीन छात्रों को स्थानीय गोताखोर द्वारा किसी तरह बाहर निकाल कर जान बचा ली गई। जबकि एक छात्र को नहीं बचाया जा सका। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के शालिग्राम छपरापट्टी मुंगेर गंगा घाट की है। मृतक छात्र की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया ऊपर टोला निवासी उपेंद्र शर्मा के बेटे मदन मोहन कुमार शर्मा (18) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मदन मोहन कुमार शर्मा अपने चार दोस्तों के साथ मुंगेर गंगा घाट पर गंगा स्नान करने के लिए गया था। स्नान करने के दौरान गंगा नदी में चारों दोस्त डूबने लगे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने चारों दोस्तों को डूबते देखा। आनन-फानन में गोताखोर ने पानी में कूद कर तीन छात्रों को किसी तरह गंगा नदी के पानी से निकलकर जान बचा ली। लेकिन एक छात्र मदन मोहन कुमार शर्मा को नहीं बचा सके, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। हालांकि इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिर आगे की कार्रवाई में जुट गई। जानकारी के अनुसार, मृतक मदन मोहन कुमार शर्मा 10th का छात्र था। इस संबंध में साहेबपुर कमाल थाना अध्यक्ष ने बताया कि गंगा स्नान करने के दौरान एक छात्र की डूब कर मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed