फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Dead bodies of mother-son found floating in Nagi Dam of Jamui, in-laws accused of dowry murder

Dowry murder: जमुई के नागी डैम में उतराता मिला मां-बेटे का शव, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का लगा आरोप

Mon, 14 Oct 2024 02:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 14 Oct 2024 02:25 PM IST
सार

Jamui News: मृतका के पिता ने बताया कि सोमवार को ग्रामीणों से सूचना मिली कि नागी डैम में एक बच्चा पानी में उतरा रहा है। जब वहां जाकर देखा तो बेटी का भी शव पानी में उतराता मिला। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar News: Dead bodies of mother-son found floating in Nagi Dam of Jamui, in-laws accused of dowry murder
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई के झाझा थानाक्षेत्र के नागी डैम में सोमवार को मां-बेटे का शव पानी में उतराता मिला, जिसे देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना झाझा थाना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पानी में उतराते दोनों शवों को बाहर निकाला। फिर कागजी कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। मृतका की पहचान झाझा थानाक्षेत्र के कर्मा गांव निवासी पप्पू यादव की पत्नी रिंकू देवी (24) और बेटे प्रियांशु कुमार (3) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मृतका के पति पप्पू यादव ने बताया कि रविवार की दोपहर लगभग एक बजे से उसकी पत्नी और बच्चा लापता थे। उनकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। वहीं, मृतका के पिता सुरेश यादव ने बताया कि रुपये के लेनदेन को लेकर दामाद ने उसकी बेटी और नाती की हत्या कर शवों को डैम में फेंक दिया। मृतका के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रिंकू देवी की शादी 10 साल पूर्व कर्मा गांव निवासी पप्पू यादव के साथ की थी। लेकिन शादी के कुछ ही महीनों के बाद से पति समेत ससुराल वालों द्वारा दो लाख रुपये नकदी, बाइक और बर्तन की मांग की जाने लगी। इसको लेकर बेटी से ससुराल वालों द्वारा अक्सर मारपीट और उसे प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व भी रिंकू देवी के साथ ससुराल वालों द्वारा बीड़ी बनाने के पैसे 22 सौ रुपये की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की गई। उसके बाद रविवार की दोपहर लगभग एक बजे से बेटी रिंकू देवी और उसका बेटा प्रियांशु लापता थे। जब लापता होने की सूचना मिली तो उसके ससुराल पहुंचकर खोजबीन करने की बात कही। तब ससुराल वाले उन्हें खोजने को तैयार नहीं थे और न ही उनके लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता ने बताया कि सोमवार को ग्रामीणों से सूचना मिली कि नागी डैम में एक बच्चा पानी में उतरा रहा है। जब वहां जाकर देखा तो बेटी का भी शव पानी में उतराता मिला। इधर, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed