फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: chakai ethanol plant start march 2027 cm samrat chaudhary in jamui news

बिहार: जमुई में निर्माणाधीन इथेनॉल प्लांट का सीएम सम्राट ने किया निरीक्षण, मार्च 2027 तक शुरू होगा उत्पादन

Sat, 03 Oct 2026 07:23 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2026 07:23 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जमुई के चकाई स्थित निर्माणाधीन इथेनॉल प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने मार्च 2027 तक प्लांट चालू करने की बात कही। साथ ही चकाई को स्टील हब के रूप में विकसित करने की योजना पर जल्द काम शुरू होने की जानकारी दी।

विज्ञापन
Bihar News: chakai ethanol plant start march 2027 cm samrat chaudhary in jamui news
इथनॉल प्लांट का निरक्षण करते सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को जमुई जिले के चकाई प्रखंड की पेटरपहाड़ी पंचायत के उरबा गांव में निर्माणाधीन इथेनॉल प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्लांट का निर्माण तेज गति से चल रहा है और इसे मार्च 2027 तक हर हाल में चालू कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एशिया का सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट है और इसका निर्माण चकाई समेत पूरे जमुई जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं परियोजना की प्रगति का निरीक्षण किया है। सरकार की कोशिश है कि तय समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर उत्पादन शुरू कराया जाए।

विज्ञापन


पढ़ें: खेत में बिछा था करंट वाला नंगा तार, पति-पत्नी समेत तीन की मौत; एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने चकाई को स्टील हब के रूप में विकसित करने की योजना की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए जमीन की उपलब्धता को लेकर सर्वे कराया गया है। जल्द ही स्टील हब से जुड़ी योजना को धरातल पर उतारने की दिशा में काम शुरू किया जाएगा। इससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के साथ रोजगार के अवसर बढ़ने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने ई-रिक्शा पर बैठकर इथेनॉल प्लांट परिसर का भ्रमण किया और निर्माण कार्य की प्रगति देखी। उनका हेलीकॉप्टर दोपहर में प्लांट के समीप बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर उतरा। यहां अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

निरीक्षण के दौरान बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह, मंत्री दामोदर रावत, पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह, विधायक सावित्री देवी, विधान पार्षद विजय सिंह, पूर्व विधान पार्षद संजय सिंह, डीएम नवीन, एसपी विश्वजीत दयाल, एसडीएम सौरव कुमार, डीडीसी शिप्रा विजय चौधरी, मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, डीआईजी राकेश कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और उद्योग विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed