{"_id":"669e162b5cd3c1e9dd09014e","slug":"bihar-news-bike-rider-dies-in-a-direct-collision-with-a-scorpio-in-munger-all-car-passengers-absconded-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुंगेर में स्कॉर्पियो से सीधी टक्कर में बाइक सवार व्यक्ति की मौत, सभी कार सवार हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुंगेर में स्कॉर्पियो से सीधी टक्कर में बाइक सवार व्यक्ति की मौत, सभी कार सवार हुए फरार
Mon, 22 Jul 2024 01:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 22 Jul 2024 01:50 PM IST
सार
Munger News: सब इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर मृतक युवक का मोबाइल टूटी अवस्था में मिला है। उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो और बाइक की इतनी जबरदस्त टक्कर हुई है कि बाइक की परखच्चे उड़ गए हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्री कृष्ण सेतु हाईवे-333बी वानिकी कॉलेज के पास अहले सुबह स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद कार सवार सभी लोग वाहन को छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकरी जब आसपास के लोगों को लगी तो डायल 112 को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाक्षेत्र के सब इंस्पेक्टर अजहर मलिक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उसके बाद वह सड़क किनारे पड़े बाइक सवार अचेत व्यक्ति को उठाकर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जंहा डॉक्टर ने अचेत व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर मृतक युवक का मोबाइल टूटी अवस्था में मिला है। उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो और बाइक की इतनी जबरदस्त टक्कर हुई है कि बाइक की परखच्चे उड़ गए हैं। घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो और बाइक को जब्त कर लिया है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन