फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Bihar Police Arrested Narad yadav khagaria, criminal carrying a reward of rs 50 thousand

Bihar News: जिसके डर से व्यापारी शटर गिरा देते थे, वह नारद अब सलाखों के पीछे; 50 हजार का इनामी था यह अपराधी

Thu, 02 May 2024 02:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 02 May 2024 02:53 PM IST
सार

khagaria News: पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी जब चाहता था तब वह व्यापारियों को धमकी देते हुए अपने क्षेत्र की दुकानों को बंद करवा देता था। वहीं, कुछ माह पहले ही हथियारों के साथ उसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। उसके बाद खगड़िया पुलिस ने नारद यादव की तलाश तेज कर दी थी।

विज्ञापन
Bihar News: Bihar Police Arrested Narad yadav khagaria, criminal carrying a reward of rs 50 thousand
कुख्यात अपराधी नरदा को भागलपुर से गिरफ्तार किया गया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपराधियों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी सिलसिले में एसटीएफ टीम ने बड़ी कार्रवाई कर एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, खगड़िया के पसरहा क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने कुख्यात अपराधी नरदा उर्फ नारद यादव को भागलपुर जिले के नवगछिया से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अपराधी का भय खगड़िया के पसरहा क्षेत्र में इस कदर हावी था कि इसके द्वारा एक बार रंगदारी मांगने के बाद डर से व्यापारी घर से बाहर नहीं निकलते थे। गौरतलब है कि नारद यादव पर खगड़िया पुलिस द्वारा 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। जबकि यह जिले के टॉप 20 अपराधियों की सूची में शामिल है।
विज्ञापन

 
खगड़िया के पसराहा में बोलती थी नरदा की तूती
जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार कुख्यात नारद यादव पसराहा थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया करता था। इसके ऊपर हत्या के प्रयास, रंगदारी, जान से मारने की धमकी सहित करीब नौ एफआईआर पसराहा थाना में दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि पसराहा में इस कुख्यात अपराधी की तूती बोलती थी, जिसके डर से लोग डरे सहमे रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में खगड़िया एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पसराहा थाना क्षेत्र के बसुआ निवासी दिवंगत बुद्धू यादव का बेटा कुख्यात नारद यादव भागलपुर जिले के नवगछिया में छिपा हुआ है। उसके आधार पर एसटीएफ द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
 
एक आवाज पर बंद कराता था बाजार
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी नारद यादव जब चाहता था तब वह व्यापारियों को धमकी देते हुए अपने क्षेत्र की दुकानों को बंद करवा देता था। वहीं, कुछ माह पहले ही हथियारों के साथ उसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। उसके बाद खगड़िया पुलिस ने नारद यादव की तलाश तेज कर दी थी। एसपी की मानें तो लोकसभा चुनाव से पहले खगड़िया पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है।

 
थाना को कर लेता था मैनेज
कुख्यात अपराधी नारद यादव के बारे में कहा जा रहा है कि इसकी पहुंच स्थानीय पुलिस थाने तक थी। अपनी इसी पहुंच के बदले इसे आए दिन पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्रवाई की सूचना मिला करती थी, जिसके बाद वह अपना ठिकाना बदल लिया करता था। हालांकि इस आरोप को पसराहा थाना अध्यक्ष संजय विश्वास ने खारिज करते हुए कहा कि पसरहा थाना पुलिस भी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed