फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Begusarai News Tragedy on Makar Sankranti Father and Son Die in Tragic Road Accident While Going for Treatment

मकर संक्रांति पर मातम: इलाज कराने जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को वाहन ने कुचला, दोनों की मौत से मचा कोहराम

Wed, 14 Jan 2026 07:29 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 14 Jan 2026 07:29 PM IST
सार

Begusarai News: बेगूसराय में मकर संक्रांति के दिन अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता–पुत्र की मौत हो गई। बेटे ने मौके पर दम तोड़ा, जबकि पिता की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Begusarai News Tragedy on Makar Sankranti Father and Son Die in Tragic Road Accident While Going for Treatment
मंझौल थाना पर जुटे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय जिले में मकर संक्रांति के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और पुत्र की जान चली गई। यह घटना मंझौल और गढ़पुरा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में हरसाईन पुल के समीप हुई, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई।

विज्ञापन

 
अज्ञात वाहन की टक्कर बनी मौत की वजह
घटना के संबंध में बताया गया कि समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजी पंचायत के बड़ी मोरहा गांव निवासी राजदेव पासवान (65) अपने पुत्र सुदीप पासवान (25) के साथ बाइक से बेगूसराय डॉक्टर के यहां इलाज के लिए जा रहे थे। बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे गढ़खाली स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन

 
घटनास्थल पर बेटे की मौत, रास्ते में पिता ने तोड़ा दम
हादसे में पुत्र सुदीप पासवान की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। गंभीर रूप से घायल पिता राजदेव पासवान को 112 की टीम अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना की खबर मिलते ही गांव से बड़ी संख्या में लोग मौके और अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- पूर्णिया गैंगरेप कांड: IG के निर्देश पर एक्शन मोड में पुलिस, इरफान समेत तीन दरिंदे गिरफ्तार; बाकी की तलाश जारी

 
पुलिस कार्रवाई और शवों का पोस्टमार्टम
सूचना मिलते ही मंझौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। मंझौल थाना परिसर में परिजनों, खासकर महिलाओं के कोहराम से माहौल बेहद कारुणिक हो गया।
 
इस हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। मंझौल थानाध्यक्ष फैसल अंसारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed