{"_id":"688f4b1b7d6e03598d08b512","slug":"bihar-news-attempt-to-kidnap-rural-doctor-in-sheikhpura-fails-miscreants-flee-when-car-stops-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: शेखपुरा में ग्रामीण चिकित्सक के अपहरण की कोशिश नाकाम, कार बंद होने पर फरार हुए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: शेखपुरा में ग्रामीण चिकित्सक के अपहरण की कोशिश नाकाम, कार बंद होने पर फरार हुए बदमाश
Sun, 03 Aug 2025 05:12 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शेखपुरा
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sun, 03 Aug 2025 05:12 PM IST
सार
शेखपुरा के आढ़ा रोड पर रविवार सुबह ग्रामीण चिकित्सक डॉ. मनोज रजक का चार हथियारबंद बदमाशों ने अपहरण कर लिया। कार के बंद हो जाने और राहगीरों की सतर्कता से डॉक्टर की जान बच गई।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेखपुरा जिले के आढ़ा रोड पर रविवार सुबह करीब आठ बजे एक बड़ी वारदात टल गई जब हथियारबंद अपहरणकर्ताओं ने बाइक सवार एक ग्रामीण चिकित्सक को अगवा कर लिया, लेकिन कार के खराब हो जाने और राहगीरों की सतर्कता से डॉक्टर को बचा लिया गया। घटना अरियरी मीडिल स्कूल के समीप हुई जब गोहदा गांव के ग्रामीण चिकित्सक डॉ. मनोज रजक को चार हथियारबंद बदमाशों ने कार में अगवा कर लिया। अपहरणकर्ताओं की कार जैसे ही पनसल्ला के पास पहुंची, वह अचानक बंद हो गई। उसी समय बाइक पर गुजर रहे एक दंपति ने कार के भीतर मारपीट होते देख हस्तक्षेप किया। जैसे ही दंपत्ति कार के पास पहुंचे, बदमाश डॉक्टर और कार छोड़कर पैदल पंधर खंधा की ओर फरार हो गए।
घायल चिकित्सक डॉ. मनोज रजक को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह वे अपने गांव गोहदा से अरियरी क्लिनिक जा रहे थे, तभी रास्ते में पेट्रोल पंप पूछने के बहाने बदमाशों ने उन्हें रोका, फिर पिस्तौल की बट से वार कर बाइक से गिरा दिया और कार में खींचकर मारपीट करते हुए अपहरण कर लिया। डॉ. मनोज ने बताया कि वे कार चालक को पहचानते हैं, लेकिन अन्य बदमाशों के चेहरे ढके हुए थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। डॉक्टर का मानना है कि यह घटना उनकी लोकप्रियता और पेशे में प्रतिस्पर्धा की वजह से किसी दुश्मनी के तहत अंजाम दी गई हो सकती है।
ये भी पढ़ें: रिमांड होम में बाल कैदी ने किया सुसाइड, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव; पांच दिन पहले आया था
विज्ञापन
एसपी ने जताया आपसी रंजिश का शक
एसपी ने घटना पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। डॉक्टर के बयान के अनुसार, मारपीट के दौरान एक बदमाश ने कहा था कि “तुम्हारे कारण मेरे परिवार की जान गई है।” इससे संकेत मिलता है कि यह घटना किसी पुराने इलाज से जुड़े विवाद के चलते हुई हो सकती है।
कार और मोबाइल बरामद
पुलिस ने पनसल्ला के पास से अपहरण में इस्तेमाल की गई टाटा इंडिगो कार (नंबर JH01AP2685) को बरामद कर लिया है। कार का रजिस्ट्रेशन झारखंड के मुकेश नामक व्यक्ति के नाम पर है। कार से डॉ. मनोज का मोबाइल फोन और एक देसी शराब का पाउच भी बरामद किया गया है। फिलहाल महुली थाना में पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस की टेक्निकल टीम घटनास्थल के मोबाइल नेटवर्क डेटा की जांच कर रही है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।