फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: A speeding truck crushed three friends in Begusarai, all died

Bihar News: बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन दोस्तों को कुचला, सभी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 30 Sep 2024 01:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 30 Sep 2024 01:47 PM IST
सार

Begusarai News: फुलवरिया थाना अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दुर्घटना के बाद अज्ञात ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar News: A speeding truck crushed three friends in Begusarai, all died
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बेगूसराय जिले के फुलवरिया थानाक्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। घटना फुलवरिया थाना के बगराडीह इलाके की है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात तीनों दोस्त खाना खाकर सड़क पर घूमने निकले थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, हादसे में बगराडीह निवासी सिंघो महतो के बेटे सिकंदर कुमार (24) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो अन्य दोस्त दिलीप कुमार (25) और चंदन कुमार (22) को गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतक दिलीप कुमार, अरुण दास के बेटे थे, जबकि चंदन कुमार सुधीर महतो के बेटे थे।
विज्ञापन




मृतक के परिजनों ने बताया कि तीनों दोस्त की मौत सड़क हादसे में हुई है। मृतक चंदन के पिता सुधीर महतो ने बताया कि ये तीनों एक साथ प्लंबर का काम करते थे। रोज की तरह आलापुर से काम करके एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। उसके बाद हम लोगों को सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंचे तो सिकंदर की मौत हो चुकी थी। अन्य दोनों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया, जिनकी मौत इलाज के दौरान हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुलवारिया थाना अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि शाम रात सूचना मिली कि बगराडीह के पास अज्ञात ट्रक ने एक बाइक पर सवार तीन लोग प्लंबर का काम कर वापस आ रहे थे। इसी दौरान तीनों प्लंबर मिस्त्री को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौत घटनास्थल पर हो गई। जबकि दो लोगों को सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया, जहां दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed