फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: 80-year-old woman beaten and raped in Begusarai, police started investigation

Bihar News: बेगूसराय में 80 साल की महिला से मारपीट और दुष्कर्म, पुलिस ने जांच की शुरू

Wed, 18 Sep 2024 07:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 18 Sep 2024 07:17 PM IST
सार

Begusarai News: बेगूसराय में 80 साल की बुजुर्ग महिला से मारपीट कर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar News: 80-year-old woman beaten and raped in Begusarai, police started investigation
कराहती हुई मिली थी बुजुर्ग महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय जिले में एक 80 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म किए जाने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक बुजुर्ग महिला के साथ अज्ञात अपराधियों ने मारपीट और यौन हिंसा की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर पीड़िता को बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मेडिकल जांच की गई। पुलिस प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पीड़िता अकेले एक झोपड़ी में रहती थी। रात के समय दो अज्ञात अपराधियों ने उससे मारपीट की और दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि जब उन्होंने घटना की जानकारी पाई, तो देखा कि महिला कराह रही थी और उसके शरीर पर मारपीट के निशान थे। हालांकि शुरुआत में उन्हें लगा कि गीदड़ ने काट लिया है, लेकिन बाद में यह स्पष्ट हुआ कि पीड़िता के साथ गंभीर हिंसा हुई है।
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि पीड़िता की कोई संतान नहीं है और वह अपने भतीजे के घर में अकेले रहती थी। भतीजा और उसका परिवार अक्सर बाहर रहता है। पांच वर्षों से पीड़िता अकेले उस मकान में रह रही थी। पुलिस ने इस मामले की जांच में हर पहलू पर ध्यान देने की बात कही है और आरोपियों की पहचान के लिए विभिन्न सुराग जुटाए जा रहे हैं। बेगूसराय एसपी कार्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़े जाने की कोशिश की जाएगी। इस घटना से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है और लोग न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed