फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: man is undertaking a 200 km pilgrimage from Khagaria to Patna to pray for Nitish to become CM again

Bihar: नीतीश कुमार के CM बनने की मन्नत, खगड़िया से पटना तक 200 KM की दंड यात्रा जारी; 15वें दिन पंडारक पहुंचे

Wed, 31 Dec 2025 07:46 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/बाढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/बाढ़ Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 31 Dec 2025 07:46 PM IST
सार

Bihar: खगड़िया के बहादुरपुर निवासी मुकेश कुमार नीतीश कुमार के दसवीं बार मुख्यमंत्री बनने की मन्नत पूरी होने पर दंड यात्रा पर निकले हैं। 16 दिसंबर से शुरू उनकी यात्रा पंडारक पहुंच चुकी है और पटना महावीर मंदिर तक जाएगी।

विज्ञापन
Bihar: man is undertaking a 200 km pilgrimage from Khagaria to Patna to pray for Nitish to become CM again
खगड़िया से पटना तक 200 KM की दण्ड यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत बहादुरपुर पंचायत निवासी मुकेश कुमार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दसवीं बार मुख्यमंत्री बनने की मन्नत पूरी होने पर दंड यात्रा पर निकले हैं। उनकी यह यात्रा आज पंद्रहवें दिन पंडारक पहुंची।

विज्ञापन

मुकेश कुमार अपने चार साथियों के साथ यह दंड यात्रा कर रहे हैं। यात्रा की शुरुआत खगड़िया के अलौली स्थित बहादुरपुर पंचायत से हुई है, जो पटना के महावीर मंदिर तक लगभग 200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार के पुनः मुख्यमंत्री बनने की मन्नत मांगी थी।

विज्ञापन


मुकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने चुनाव से पहले पटना स्थित महावीर मंदिर में यह संकल्प लिया था कि यदि वर्ष 2025 से 2030 के कार्यकाल के लिए नीतीश कुमार दोबारा मुख्यमंत्री बनते हैं, तो वह अपने पंचायत से पटना के महावीर मंदिर तक दंड यात्रा करेंगे। अब नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने और बिहार में एनडीए सरकार के गठन के बाद उन्होंने अपनी मन्नत पूरी करने के लिए यह यात्रा शुरू की है। उन्होंने बताया कि दंड यात्रा की शुरुआत 16 दिसंबर को की गई थी। इस यात्रा में उनके साथ विजय सिंह, जगत सिंह समेत अन्य साथी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: सिविल सर्जन के निर्देश भी बेअसर, समस्तीपुर सदर अस्पताल में मनमानी जारी; जानें क्या है मामला?

वहीं, उनके साथी विजय सिंह ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले टिकट वितरण के दौरान भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता पटना पहुँचे थे। उसी दौरान मुकेश कुमार ने महावीर मंदिर में नीतीश कुमार के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर दंड यात्रा की मन्नत मांगी थी, जिसे पूरा करने के लिए सभी साथी उनके साथ पटना तक जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed