{"_id":"68a06e1052f757ea5c077178","slug":"bihar-major-police-action-three-criminals-arrested-with-weapons-and-bike-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन अपराधी हथियार और बाइक समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन अपराधी हथियार और बाइक समेत गिरफ्तार
Sat, 16 Aug 2025 05:10 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीसराय
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 16 Aug 2025 05:10 PM IST
सार
लखीसराय के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के बिहरौरा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन अपराधियों को हथियार और बाइक समेत गिरफ्तार किया। पुलिस ने चार बाइक, एक देशी कट्टा, 14 जिंदा कारतूस, दो खोखा, पांच मोबाइल और एक चिलम बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस ने हथियार और बाइक के साथ तीन अपराधी दबोचे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामगढ़ चौक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को हथियार और बाइक समेत गिरफ्तार किया है। यह छापेमारी बिहरौरा गांव में की गई, जहां अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे। एसपी अजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद एसडीओपी शिवम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। मौके से तीन अपराधी पकड़े गए, जबकि कुछ अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बिहरौरा निवासी चंदन कुमार, कृष्ण मोहन कुमार और पचेना गांव निवासी विनय यादव के रूप में हुई है।
पुलिस ने इनके पास से चार बाइक, एक देशी कट्टा, 14 जिंदा कारतूस, दो खोखा, पांच मोबाइल और एक चिलम बरामद किया है। एसपी ने बताया कि फरार अपराधियों की भी पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर BJP का हमला, कहा- उधार के गांधी, तेजस्वी से पूछा ऐसा सवाल
विज्ञापन
इस कार्रवाई को पुलिस ने बड़ी सफलता बताया है, क्योंकि अपराधियों की योजना किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की थी। गांव और आसपास के इलाकों में पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर पुलिस की दबिश नहीं होती तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत थाने को दें ताकि अपराध पर कड़ी रोक लगाई जा सके। इस छापेमारी ने एक बार फिर रामगढ़ चौक थाना पुलिस की सक्रियता को साबित किया है।