फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Love Affair: Woman Marries Without Divorcing Husband Chachi-Bhatija Relationship Controversy

Love Affair: पति से तलाक बगैर रचाई शादी, मगर किससे! चर्चा में है बिहार में चाची-भतीजे का प्रेम प्रसंग

Mon, 23 Jun 2025 02:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 23 Jun 2025 02:33 PM IST
सार

Bihar: 15 जून को आयुषी अपने पति और बेटी को छोड़कर सचिन के साथ फरार हो गई। इसके बाद विशाल दुबे ने टाउन थाना में पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच के दौरान दोनों प्रेमी सामने आए। इसके बाद दोनों ने गांव के शिव मंदिर में शादी रचा ली। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar Love Affair: Woman Marries Without Divorcing Husband Chachi-Bhatija Relationship Controversy
दोनों ने रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक विवाहित महिला ने अपने पहले पति की मौजूदगी में रिश्ते में भतीजे लगने वाले युवक से मंदिर में दूसरी शादी कर ली। यह घटना जिलेभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। महिला का कहना है कि उसका पहला पति उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन

मामला टाउन थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव का है। यहां रहने वाले विशाल दुबे की पत्नी आयुषी ने शुक्रवार को गांव के शिव मंदिर में सचिन दुबे नामक युवक से शादी रचाई। शादी के समय आयुषी का पहला पति विशाल दुबे भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि शादी गांववालों की मौजूदगी में पारंपरिक तरीके से संपन्न हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विज्ञापन


पढ़ें: 'बाबा साहब का अपमान नहीं सहेंगे', मुजफ्फरपुर में BJP का एक दिवसीय धरना; लालू यादव के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

2021 में हुई थी पहली शादी, एक बेटी की मां है आयुषी
मूल रूप से पटना के राजीव नगर की रहने वाली आयुषी की शादी वर्ष 2021 में जमुई के सिकरिया निवासी विशाल दुबे से हुई थी। दोनों की एक चार साल की बेटी भी है। शादी के दो वर्ष बाद आयुषी की नजदीकियां पड़ोस में रहने वाले सचिन दुबे से बढ़ने लगीं, जो रिश्ते में उसका भतीजा लगता है। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी और यह रिश्ता धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया।

15 जून को पति और बेटी को छोड़ हुई फरार
जानकारी के मुताबिक, 15 जून को आयुषी अपने पति और बेटी को छोड़कर सचिन के साथ फरार हो गई। इसके बाद विशाल दुबे ने टाउन थाना में पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच के दौरान दोनों प्रेमी सामने आए। इसके बाद दोनों ने गांव के शिव मंदिर में शादी रचा ली। आयुषी ने अपने पहले पति विशाल दुबे पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दे रखी है। उसने यह भी कहा कि वह अपनी बेटी की कस्टडी पहले पति को सौंप चुकी है और अब उस पर उसका कोई अधिकार नहीं है। वहीं, दूसरी शादी करने वाले सचिन दुबे ने कहा कि हम दोनों पिछले दो वर्षों से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। अब हमारे रिश्ते को सामाजिक मान्यता मिल गई है। मैं आयुषी को जीवनभर खुश रखूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed