फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Lawyers gave application to inspector judge of Patna High Court regarding security of Khagaria court

Bihar: खगड़िया कोर्ट की सुरक्षा को लेकर हाई कोर्ट के इंस्पेक्टी जज को वकीलों का आवेदन, पुलिस पर गंभीर आरोप

Sat, 18 May 2024 06:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 18 May 2024 06:41 PM IST
सार

Khagaria News: व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं ने खगड़िया कोर्ट परिसर के मुख्य द्वार पर तैनात बिहार पुलिस के सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि सिपाही अधिवक्ताओं अधिवक्ताओं के लिपिक के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, घूस भी लेते हैं।

विज्ञापन
Bihar: Lawyers gave application to inspector judge of Patna High Court regarding security of Khagaria court
मेटल डिटेक्टर का उपयोग नहीं कर रहे कोर्ट जाने वाले लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के खगड़िया व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं ने पटना हाईकोर्ट के इंस्पेक्टी जज को ज्ञापन सौंपा है। उसमें कोर्ट की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई है। इंस्पेक्टी जज के बाद अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल इस संबंध में शनिवार को जिला जज से भी जाकर मिला। जहां उनको कोर्ट की सुरक्षा के संबंध में कई खामियों को बताया गया। जिला जज से मुलाकात के दौरान अधिवक्ताओं ने सुरक्षा में लगे पुलिस बल द्वारा अवैध वसूली किए जाने का आरोप भी लगाया है।

विज्ञापन

 
सिपाही पर अवैध वसूली का आरोप
अपने शिकायत पत्र में व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं ने खगड़िया कोर्ट परिसर के मुख्य द्वार पर तैनात बिहार पुलिस के सिपाही विजय कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि विजय कुमार यादव अधिवक्ताओं और अधिवक्ता और अधिवक्ताओं के लिपिक के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। वहीं, उनके द्वारा न्यायालय में आने वाले लोगों से वसूली भी ली जाती है।
विज्ञापन

 
कोर्ट की सुरक्षा में भारी चूक
गौरतलब है कि बिहार के कई न्यायालय परिसरों में आपराधिक घटनाएं घट चुकी हैं। उसके बाद से बिहार में सभी न्यायालय परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बावजूद इसके खगड़िया व्यवहार न्यायालय के मुख्य द्वार पर कोर्ट की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। मुख्य द्वार पर लगे मेटल डिटेक्टर का उपयोग किए बिना लोग दूसरे गेट से प्रवेश करते नजर आते हैं। ऐसे में किसी अप्रिय घटना का अंदेशा बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed